IND W vs IRE W: प्रतिका रावल बनी रनों के मामले मे धावक, 6 पारियों में ही विश्व क्रिकेट में लहरा दिया अपना परचम
भारतीय महिला टीम की ओपनर बैटर प्रतिका रावल ने पिछले महीने में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू किया। उसके बाद से प्रतिका ने महज 6 वनडे मैच खेली है। इस दौरान उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिखाया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
प्रतिका रावल (फोटो-सोशल मीडिया, बीसीसीआई)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला टीम की ओपनर बैटर प्रतिका रावल ने पिछले महीने में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू किया। उसके बाद से प्रतिका ने महज 6 वनडे मैच खेली है। इस दौरान उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो आजतक ना महिला क्रिकेट में हुआ था और ना ही पुरुष क्रिकेट में। प्रतिका रावल ऐसा करने वाली विश्व क्रिकेट में पहली बल्लेबाज बन गई है। प्रतिका रावल ने महज 6 पारियों में 74 की औसत से 444 रन बनाने में कामयाब रही है।
क्रिकेट में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी खिलाड़ी ने केवल 6 पारियों में 400 रनों का आंकड़ा पार किया। प्रतिका ने महिला क्रिकेट में थाईलैंड के नत्थाकन चंथम को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड की नत्थाकन ने शुरुआत के 6 पारियों में 322 रन बनाने में सफल रही थी।
प्रतिका ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले में 129 गेंदों पर 154 रनों की पारी खेली। प्रतिका ने अपने छठे पारी में शतक बनाने में कामयाब रही। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में पदार्पण करने वाली 24 वर्षीय खिलाड़ी ने चार पारियों में तीन अर्धशतक जड़े थे। इस बार उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 100 गेंद में शतक जड़कर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिका ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और एक छक्का जड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
Shafali Verma का ऐतिहासिक धमाका, T20 में पूरा किया ‘अनोखा’ शतक, स्मति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को भी छोड़ा पीछे
Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाली पहली भारतीय
IND-W vs SA-W: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का मिशन T20, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला
भारतीय महिला टीम के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की लिस्ट में शामिल हुए प्रतिका
इसके साथ ही प्रतिका भारतीय टीम के लिए व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर बनाने वाली दिग्गज महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गई। भारतीय महिला टीम के लिए सबसे ज्यादा रन दीप्ति शर्मा ने बनाए हैं। दीप्ति ने 188 रनों की पारी खेली है। उसके बाद हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रनों की पारी खेली थी। प्रतिका सर्वोच्च स्कोर के मामले में तीसरे नंबर पर है। प्रतिका ने आयरलैंड के खिलाफ 154 रनों की पारी खेली।
महिला वनडे में भारतीय महिला टीम के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
188 – दीप्ति शर्मा बनाम IRE-W, पोटचेफस्ट्रूम, 2017
171* – हरमनप्रीत कौर बनाम AUS-W, डर्बी, 2017
154 – प्रतीक रावल बनाम IRE-W, राजकोट, 2025
143* – हरमनप्रीत कौर बनाम ENG-W, कैंटरबरी, 2022
138* – जया शर्मा बनाम PAK-W, कराची, 2005
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
200 से ज्यादा रनों की प्रतिका और स्मृति ने की ओपनिंग साझेदारी
स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में 233 रन की साझेदारी हुई। यह जोड़ी महिला वनडे में 200 रन की भागीदारी करने वाली चौथी भारतीय जोड़ी बन गई। पिछली बार दीप्ति शर्मा और पूनम राउत ने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 320 रन की साझेदारी निभाई थी। यह तीसरा मौका था जब दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने महिला वनडे में शतक जड़े हों। इससे पहले 1999 में रेश्मा गांधी और मिताली राज तथा दीप्ति और राउत ने आयरलैंड के खिलाफ शतक जड़े थे।
