U19 Womens World Cup 2025: हमारी नारी शक्ति पर हमें गर्व… भारतीय महिला टीम के चैंपियन बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
निक्की प्रसाद की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। जिसके बाद पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी है और भारतीय महिला टीम की जमकर तारीफ की है।
- Written By: मृणाल पाठक
PM मोदी ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करके साउथ अफ्रीका की टीम को करारी शिकस्त देकर आईसीसी की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया है। टीम इंडिया की इस जीत पर अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।
निक्की प्रसाद की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। जिसके बाद से ही टीम इंडिया को सब बधाई दे रहे हैं। अंडर-19 टी20 विश्व कप की चैंपियन बनने के बाद टीम को अब पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी है और भारतीय महिला टीम की जमकर तारीफ की है।
Immensely proud of our Nari Shakti! Congratulations to the Indian team for emerging victorious in the ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025. This victory is the result of our excellent teamwork as well as determination and grit. It will inspire several upcoming athletes. My best… pic.twitter.com/Z2nbGaolSg — Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Modi Stopped Putin: पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका, पोलैंड का बड़ा दावा
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
बारामती को मिला वर्ल्ड-क्लास रेलवे स्टेशन, 11.40 करोड़ से पुनर्विकास, सुनेत्रा पवार ने PM मोदी का जताया आभार
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: भारत का दमदार प्रदर्शन, 9 मुक्केबाज फाइनल में, अंडर-19 में 6 ने जीता ब्रॉन्ज
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा है- ”हमें अपनी नारी शक्ति पर बहुत गर्व है। अंडर-19 टी20 विश्व कप 2025 जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई। यह जीत हमारी बेहतरीन टीम वर्क के साथ-साथ दृढ़ संकल्प और धैर्य का परिणाम है। यह जीत आने वाले दिनों में कई एथलीटों को प्रेरित करेगी। हालांकि भारतीय टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। इस तरह भारतीय महिला टीम दूसरी बार अंडर-19 टी20 विश्व कप चैंपियन बनी। इससे पहले शेफाली वर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2023 का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय खिलाड़ी गोंगाडी त्रिशा को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी पुरस्कार दिया गया।
