Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रिकेट के भगवान से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक…टीम इंडिया को चैंपियंस बनने के बाद जमकर आ रहे बधाई संदेश

Indian Cricket Team: टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर भारत चैंपियन बन गया है। इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया को PM मोदी, सचिन तेंदुलकर से लेकर कई बड़ी हस्तियों से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Mar 09, 2026 | 12:03 AM

चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया को जमकर आ रहे है बधाई संदेश (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

T20 World Cup 2026 Champion Indian Cricket Team: टी20 विश्व कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 159 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप इतिहास में तीन बार ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बन गया है। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल बन गई है और पूरे देश में जश्न का माहौल है।

टीम इंडिया को दुनियाभर मिल रही बधाई

टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम को देश और दुनिया से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर तक कई बड़ी हस्तियों ने टीम इंडिया को शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर भी भारतीय टीम की जीत का जश्न देखने को मिल रहा है। खेल जगत के दिग्गजों के साथ-साथ लाखों फैंस भी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इस ऐतिहासिक जीत पर गर्व जता रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा शाबास टीम इंडिया

भारत अपनी सरजमीं पर टी20 विश्व कप जीतने वाली और तीसरी बार यह खिताब हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी ने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों के शानदार कौशल, मजबूत संकल्प और बेहतरीन टीमवर्क का नतीजा है। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने जबरदस्त जज्बा दिखाया और इस जीत ने हर भारतीय को गर्व और खुशी से भर दिया। उन्होंने अंत में लिखा, शाबास टीम इंडिया।

सम्बंधित ख़बरें

अभिषेक शर्मा का सपना हुआ पूरा, पिता ने बताया कैसे अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देखा था ये ख्वाब

T20 World Cup 2026: ‘हर दर्द ने मुझे मजबूत बनाया…’, खिताब जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया बड़ा खुलासा

T20 World Cup 2026 की टीम में इन खिलाड़ियों को लगी लॉट्ररी, जीत के बावजूद भी ICC ने भारत से नहीं चुना कप्तान

मोदी के एक फोन पर रुक जाएगी जंग…पूरे मिडिल ईस्ट में है भारतीय PM का सम्मान, अब किसने कर दिया इतना बड़ा दावा?

Champions! Congratulations to the Indian team on winning the ICC Men’s T20 World Cup! This remarkable triumph reflects exceptional skills, determination and teamwork. They have shown outstanding grit through the tournament. This victory has filled every Indian heart with… — Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026

सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को शानदार जीत पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और टी20 फॉर्मेट में ऐसा पहली बार किसी टीम ने किया है। सचिन ने कहा कि टीम इंडिया इस ट्रॉफी की पूरी तरह हकदार है और असली चैंपियन की तरह खेली है। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट का शानदार अंदाज दिखाया। उन्होंने टीम के जज्बे और खेल की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है। अंत में उन्होंने लिखा, बहुत बढ़िया टीम इंडिया, जय हिंद।

Winning the World Cup twice in a row, the first time any team has done so in the T20 format. Totally deserving and rightful winners of the trophy. What a fantastic performance by our team and a special brand of cricket on display. Well done, Team India. Jai Hind! 🇮🇳🏆 — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 8, 2026

ऐसे ही कुछ क्रिकेट व राजनीति से जुडे हस्तियों के बधाई संदेश नीचे दिए गए हैं।

Many congratulations to Team India on a magnificent victory over New Zealand in the #T20WorldCup Final. 🇮🇳🏆 140 crore Indians are immensely proud tonight. Captain Suryakumar Yadav led with authority and belief. Sanju Samson rose as the saviour of the final, while Ishan Kishan… pic.twitter.com/Png2JCT8Un — Mallikarjun Kharge (@kharge) March 8, 2026
Congratulations to Team India! Your spectacular victory in the T20 World Cup final today makes us proud. — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 8, 2026
Champions ⭐️⭐️⭐️ Phenomenal win for Team India in Ahmedabad. Absolutely no match for the explosive cricket played by us throughout the tournament. Brilliant character shown by the boys to keep fighting in tough situations and become world champions once again. Congratulations to… — Virat Kohli (@imVkohli) March 8, 2026
Pressure?
Woh kya hota hai.
Our Boys played like it’s a Sunday gully match.
World Champions, Bharat🇮🇳🏆, third time in T20 World Cups pic.twitter.com/t82KDZP34g
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) March 8, 2026
Congratulations to @BCCI far superior team tonight ! Commissoration to @BLACKCAPS they played well right throughout the tournament but was an uphill task tonight . Weldone both teams 👏👏 — Angelo Mathews (@Angelo69Mathews) March 8, 2026
Convincing win by India, congrats on taking home the spoils 🏆 👏👏 #T20WorldCup2026final — Herschelle Gibbs (@hershybru) March 8, 2026
Back-to-back #WorldChampions! Defending a #WorldCup takes character and this team led by @surya_14kumar played with real intent on the biggest stage! 🇮🇳 @IamSanjuSamson @ishankishan51 @OfficialAbhi04 were outstanding in the final. Sanju, across the opportunities showed again… — Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) March 8, 2026
India are the best T20 team by a good distance .. Plus the best 50 over team by a good distance .. they will take some stopping in white ball cricket .. but you can get them in Test cricket .. 👍 — Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 8, 2026

Pm modi to sachin tendulkar many celebrities congratulated team india becoming champions t20 world cup 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2026 | 12:03 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Indian Cricket Team
  • Narendra Modi
  • Sachin Tendulkar
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.