IPL के लिए PSL को छोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रहा पाकिस्तान बोर्ड
Blessing Muzarabani ने केकेआर से आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद पीएसएल छोड़ने का फैसला किया। इस फैसले के बाद पीसीबी कॉन्ट्रैक्ट उल्लंघन को लेकर कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ब्लेसिंग मुजरबानी (फोटो-सोशल मीडिया)
PCB To Take Action on Blessing Muzarabani: जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को बीते दिन ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2026 में केकेआर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद मुजरबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में नहीं खेलने का फैसला किया।
जिसके बाद अब मुजरबानी पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी मुजरबानी के फैसले को कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के रूप में देख रही है और कानूनी कार्रवाई के लिए विकल्पों पर विचार कर रही है। पाकिस्तान के इस लीग को पिछले साल भी एक खिलाड़ी को ठुकराकर आईपीएल को चुना था।
मुजरबानी ने IPL को दिया तरजीह
ब्लेसिंग मुजरबानी को पीएसएल की इस्लामाबाद यूनाईटेड ने 11 मिलियन पाकिस्तानी रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्हें टीम ने शमार जोसेफ की जगह शामिल किया था। आईपीएल की फ्रेंचाइजी केकेआर ने शुक्रवार को मुजरबानी को अपने स्क्वाड में जगह दी। इसके बाद मुजराबानी ने पीएसएल की जगह आईपीएल को प्राथमिकता देने का फैसला किया। अब वह आगामी आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
IND A ने AFG A को दिया 320 रनों का टारगेट, प्रियांश, तिलक और कुशाग्र ने जड़ा अर्धशतक
सुपर ओवर में श्रीलंका ने दिया झटका, इंडिया-A की फाइनल की राह हुई मुश्किल; श्रीलंका ने लिया हार का बदला
IPL के चलते PSL को ठुकराया
यह लगातार दूसरा साल है जब किसी खिलाड़ी ने पीएसएल कॉन्ट्रैक्ट पहले से होने के बावजूद आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद आईपीएल को प्राथमिकता दी है। पिछले सीजन दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने भी ऐसा ही कदम उठाया था। उन्हें पेशावर जाल्मी ने चुना था। बाद में वह आईपीएल की मुंबई इंडियंस से जुड़ गए थे।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के पहले KKR ने खेला आखिरी दांव, 6 फीट 8 इंच के खिलाड़ी को किया टीम में शामिल; PAK को लगी मिर्ची
टी20 वर्ल्ड कप में मुजरबानी का शानदार प्रदर्शन
ब्लेसिंग मुजरबानी ने हाल में संपन्न टी20 विश्व कप 2026 में शानदार गेंदबाजी की थी और जिम्बाब्वे को सुपर-8 में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। मुजरबानी ने 13 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुजरबानी के 4 विकेट ने ही जिम्बाब्वे को ग्रुप स्टेज में जीत दिलायी थी।
IPL के बीच फिर टकराएगा PSL का शेड्यूल
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का शेड्यूल एक बार फिर टकरा रहा है। आईपीएल 28 मार्च से शुरू हो रहा है। फाइनल मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा, जबकि पीएसएल 26 मार्च से 3 मई तक प्रस्तावित है।
