Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी

PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार को आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें पीबीकेएस जीत का क्रम जारी रखना चाहेगी।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 19, 2026 | 08:26 AM

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स की टीम जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। वहीं लखनऊ की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। हालांकि, लखनऊ के लिए पंत की चोट परेशानी बन सकती है।

पंजाब किंग्स इस सीजन इकलौती ऐसी टीम है, जिसने अब तक कोई भी मैच नहीं गंवाया है। यह टीम 5 में से 4 मैच जीत चुकी है, जबकि एक मुकाबला बारिश के चलते बेनतीज रहा था। इस टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जो रन चेज करने में खास तौर पर अच्छे रहे हैं, जैसा कि उनके शानदार नेट रन रेट (+1.067) से पता चलता है।

पंजाब किंग्स का बेहतरीन प्रदर्शन

पंजाब किंग्स की बैटिंग यूनिट ने दबाव में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे उन्हें 2025 सीजन के बाद से चेज करते हुए अपने पिछले 11 में से 9 मैच जीतने में मदद मिली है। यह सिलसिला मुंबई इंडियंस पर उनकी हालिया जीत में भी जारी रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स को उनकी बढ़त रोकने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।

सम्बंधित ख़बरें

हैदराबाद के ‘नवाबों’ ने चेन्नई को 10 रन से चटाई धूल, अभिषेक-क्लासेन के तूफान के बाद नितिश-ईशान का घातक वार

राशिद खान के घर गूंजी किलकारी, आईपीएल 2026 के बीच बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

क्रिकेट के मैदान पर हादसा! कैच लपकने के चक्कर में खिलाड़ी के चेहरे पर लगी चोट, बहने लगा खून, देखें वीडियो

संजू सैमसन की बाज जैसी नजर, बॉलर ने नहीं की अपील, पर विकेटकीपर की जिद्द ने चटकाया अभिषेक शर्मा का बड़ा विकेट

यह भी पढ़ें: IPL 2026 का खिताब ही जीतना है एकमात्र लक्ष्य, शानदार शुरुआत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान का बड़ा बयान

दूसरी ओर, एलएसजी इस समय संघर्ष कर रही है। इस टीम ने 5 मे से 2 मैच गंवाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के साथ शुरुआत के बाद एलएसजी ने सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगातार दो मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। इसके बाद उसे लगातार दो मैच गंवाने पड़े।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कड़ी टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ खेले गए छह मुकाबलों में से तीन-तीन मैच जीतकर आपस में बराबरी का रिकॉर्ड बनाए रखा है। अब देखना होगा कि इस मुकाबले में कौन बाजी मारती है।

ऐसी है दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे (वानिंदु हसरंगा के प्रतिस्थापन), आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्त्जे नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

Pbks vs lsg punjab kings vs lucknow super giants head to head record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 08:26 AM

Topics:  

  • Indian Premier League
  • IPL 2026
  • Lucknow Super Giants
  • Punjab Kings

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.