Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PBKS vs KKR Highlight, IPL 2025: बारिश के चलते धुल गया पंजाब-कोलकाता मैच, दोनों को मिला 1-1 अंक

PBKS vs KKR, IPL 2025 Highlight: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के मुकाबले को बारिश के कारण रद्द किया गया। फिलहाल दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया है।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Apr 26, 2025 | 11:48 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

PBKS Vs KKR Highlight Score Updates, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 44वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। ये मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा था। इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान ने टॉस जीता। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने कोलकाता को 202 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम मुकाबले का सिर्फ एक ओवर की खेल पाई। इसके बाद बारिश के चलते मैच को रोकना पड़ा। कोलकाता ने अपने एक ओवर की पारी में बिना विकेट खोए 7 रन बनाए थे। बारिश कई देर तक नहीं रुकी। जिसके बाद मैच को रद्द करना पड़ा। अब दोनों टीमों को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 44वें मुकाबले के लिए 1-1 अंक दे दिया गया है। इस मैच को रद्द होने का सबसे ज्यादा नुकसान पंजाब किंग्स को हुआ है, क्योंकि पंजाब किंग्स का पहले से मुकाबले में पलड़ा भारी था। इस मैच में पंजाब के बल्लेबाजो ने शानदार बल्लेबाजी की थी।

कोलकाता के खिलाफ पंजाब के लिए दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की थी। पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के बीच 120 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान प्रियांश ने 35 गेंदों में 69 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और चार छक्के शामिल थे। दूसरी तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 49 गेदों का सामना करते हुए 83 रन बनाए। प्रभसिमरन ने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए।

 

The liveblog has ended.
  • 26 Apr 2025 11:13 PM (IST)

    26 Apr 2025 11:13 PM (IST)

    PBKS Vs KKR Live Score Update: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच

    कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया है। अब दोनों टीमों के इसके लिए 1-1 अंक मिले हैं।

  • 26 Apr 2025 10:02 PM (IST)

    26 Apr 2025 10:02 PM (IST)

    PBKS Vs KKR Live Score Update: बारिश की वजह से रुका खेल

    कोलकाता बनाम पंजाब के मुकाबले में बारिश ने खलल डाली है। जिस कारण से खेल को रोका गया है। कोलकाता ने अब तक उसकी पारी का एक ओवर खेल लिया है। एक ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 7-0 है। इस वक्त रहमनुल्लाह गुजबाज और सुनिल नरेन क्रीज पर मौजूद हैं।

    Play interrupted due to bad weather. 🌧

    Stay tuned for further updates.

    Updates ▶ https://t.co/oVAArAaDRX #TATAIPL | #KKRvPBKS pic.twitter.com/xqVXThmniJ

    — IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2025

  • 26 Apr 2025 09:26 PM (IST)

    26 Apr 2025 09:26 PM (IST)

    PBKS Vs KKR Live Score Update: कोलकात को जीत के लिए 202 रन की जरूरत

    पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने कोलकाता के सामने कुल 201 रन बनाए। पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिरन सिंह ने 120 रन की साझेदारी की। आज प्रियांश आर्या ने 69 तो प्रभसिमरन ने 83 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, कप्तान 25 रन बनाए। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा ने दो विकेट लिए।

    Innings Break

    Strong comeback by the #KKR bowlers 👏

    Are we in for another thriller? 🤔

    Scorecard ▶ https://t.co/oVAArAaDRX #TATAIPL | #KKRvPBKS pic.twitter.com/my3RtluYkp

    — IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2025

  • 26 Apr 2025 08:49 PM (IST)

    26 Apr 2025 08:49 PM (IST)

    PBKS Vs KKR Live Score Update: फिफ्टी लगाकर प्रभसिमरन सिंह हुए आउट

    पंजाब किंग्स के एक और तूफानी पारी खेलकर विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को वैभव अरोड़ा ने पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने मुकाबले में विस्फोटक अंदाज से 83 रन की पारी खेली। अब बल्लेबाजी करने के लिए ग्लैन मैक्सवेल आए है। इस वक्त पंजाब का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 161 रन है। जबकि मुकाबले में 16वां ओवर चल रहा है।

  • 26 Apr 2025 08:33 PM (IST)

    26 Apr 2025 08:33 PM (IST)

    PBKS Vs KKR Live Score Update: पंजाब को लगा पहला झटका

    आखिरकार तूफानी पारी खेलकर प्रियांश आर्या को आंद्रे रसल ने आउट कर ही दिया। आर्या ने मुकाबले में 35 गेंदों का सामना करते हुए 69 रन की तूफानी पारी खेली। उनके बाद बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर आए हैं। इस वक्त पंजाब का स्कोर 12 ओवर के बाद 121-1 विकेट है।

    Match 44. WICKET! 11.5: Priyansh Arya 69(35) ct Vaibhav Arora b Andre Russell, Punjab Kings 120/1 https://t.co/oVAArAaDRX #KKRvPBKS #TATAIPL #IPL2025

    — IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2025

  • 26 Apr 2025 08:03 PM (IST)

    26 Apr 2025 08:03 PM (IST)

    PBKS Vs KKR Live Score Update: पावरप्ले के बाद पंजाब का स्कोर 56 रन

    पंजाब किंग्स के लिए मुकाबले में शानदार शुरुआत रही है। पावरप्ले के बाद पंजाब किंग्स को स्कोर 56-0 है। टीम के लिए ओपरन बल्लेबाज प्रियांश आर्या अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वो इस वक्त 19 गेंदों में 31 रन पर खेल रहे हैं। वहीं, प्रभसिमरन सिंह 22 गेंदों में 26 के साथ क्रीज पर मौजूद हैं।

    A lot of 𝗽𝗼𝘄𝗲𝗿 in their 𝗽𝗹𝗮𝘆 👊

    Priyansh Arya and Prabhsimran Singh get #PBKS off to another rapid start 🏃

    56/0 after 6 overs 👏

    Updates ▶ https://t.co/oVAArAbbHv #TATAIPL | #KKRvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/0a29rjFwI8

    — IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2025

  • 26 Apr 2025 07:11 PM (IST)

    26 Apr 2025 07:11 PM (IST)

    PBKS Vs KKR Live Score Update: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

    प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

  • 26 Apr 2025 07:10 PM (IST)

    26 Apr 2025 07:10 PM (IST)

    PBKS Vs KKR Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

    रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

  • 26 Apr 2025 07:05 PM (IST)

    26 Apr 2025 07:05 PM (IST)

    PBKS Vs KKR Live Score Update: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा पंजाब

    पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि "हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं। चूंकि हम उसी विकेट पर खेल रहे हैं जिस पर वे खेले थे। कुछ दरारें देखी जा सकती हैं, इससे अंदाजा लग जाएगा कि यह कैसे खेल रहा है। फैंस के सामने खेलना हमेशा शानदार रहा है। यहाँ आकर गले लगाने के लिए एक और दिन। हमें शानदार शुरुआत मिल रही है। हम कुछ स्थितियों के बारे में बात कर रहे हैं, हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से खेलने और खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। मैं चाहता हूं कि गेंदबाज विकेट लें, इससे गति बदल जाती है।" अब कोलकाता के सामने पंजाब किंग्स को कम से कम स्कोर पर रोकने की चुनौती होगी।

    🚨 Toss 🚨 @PunjabKingsIPL elected to bat against @KKRiders

    Updates ▶️ https://t.co/oVAArAaDRX #TATAIPL | #KKRvPBKS pic.twitter.com/ccqbIBBKSZ

    — IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2025

  • 26 Apr 2025 07:00 PM (IST)

    26 Apr 2025 07:00 PM (IST)

    PBKS Vs KKR Live Score Update: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

    कोलकाता नाइट राइडर्स 11: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मोइन अली/रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।

    पंजाब किंग्स 11: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

  • 26 Apr 2025 06:59 PM (IST)

    26 Apr 2025 06:59 PM (IST)

    PBKS Vs KKR Live Score Update: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए। जिसमें कोलकाता ने 21 में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब को 13 में ही जीत मिली है। अगर हेड टू हेड आंकड़े की बात करें तो कोलकाता की टीम ज्यादा मजबूत दिख रही है। लेकिन इस सीजन में बहुत कुछ बदल गया है। इस सीजन पंजाब की टीम कोलकाता पर हावी रही है।

  • 26 Apr 2025 06:58 PM (IST)

    26 Apr 2025 06:58 PM (IST)

    PBKS Vs KKR Live Score Update: मौसम का हाल

    शनिवार शाम को कोलकाता में मौसम एकदम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा और हवा में नमी लगभग 70% तक हो सकती है। अच्छी बात ये है कि बारिश का कोई खतरा नहीं है, यानी पूरा मैच बिना रुकावट के होने की संभावना है।

  • 26 Apr 2025 06:57 PM (IST)

    26 Apr 2025 06:57 PM (IST)

    PBKS Vs KKR Live Score Update: कैसा है पिच का हाल?

    ईडन गार्डन्स की पिच इस सीजन थोड़ी धीमी देखने को मिली है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच पर रन बनाना मुश्किल होता जाता है। शुरुआत में बल्लेबाजों को थोड़ा फायदा मिल सकता है, लेकिन बाद में स्पिनर्स और धीमी गेंदबाज कमाल दिखा सकते हैं। अगर मैदान पर ओस नहीं पड़ी, तो टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।

Pbks vs kkr ipl 2025 live score today match 44 punjab kings vs kolkata knight riders eden gardens live scorecard update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2025 | 06:56 PM

Topics:  

  • Ajinkya Rahane
  • IPL
  • Kolkata Knight Riders
  • Punjab Kings
  • Shreyas Iyer

सम्बंधित ख़बरें

1

वो हीरो नहीं देशद्रोही है…किंग खान को लेकर रामभद्राचार्य का विवादित बयान, ठाकुर ने दी खुली चेतावनी

2

गुस्से में देवकीनंदन ठाकुर! BCCI को घेरा और KKR को चेताया; जानें क्या है पूरा विवाद- VIDEO

3

‘शाहरुख खान देश का गद्दार है’, BJP नेता संगीत सोम का विवादित बयान; बांग्लादेशी पर करोड़ों खर्च किए

4

BCCI के चयनकर्ताओं का बढ़ा सिरदर्द, श्रेयस अय्यर की वापसी टली; न्यूजीलैंड सीरीज के लिए नहीं है फिट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.