एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, कप्तान पैट कमिंस हुए बाहर

Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस एशेज सीरीज के पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट अब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। हालांकि, उम्मीद है कि वो कुछ मुकाबले खेल सकते हैं।
एशेज फतह के बाद पैट कमिंस का चौंकाने वाला बयान, क्या आखिरी 2 मैचों में नहीं मिलेगा कप्तान का साथ?
पैट कमिंस (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pat Cummins To Miss Opening Ashes Test: एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस एशेज सीरीज के शुरुआती मुकाबले से बाहर हो गए हैं। एशेज सीरीज 2025-26 के शुरू होने में अभी 6 सप्ताह का समय है। 6 हफ्ते पहले ही पैट कमिंस पर्थ में होने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

द एज की एक रिपोर्ट के अनुसार, पैट कमिंस को एशेज सीरीज के पहले मैच से पहले फिट होने की संभावना नहीं है। ऐसा भी हो सकता है कि पैट कमिंस पूरे सीरीज से बाहर रहे। हालांकि, अब देखना होगा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कमिंस का वर्कलोड कैसे मैनेज कर पाती है। वर्ल्ड टेस्ट  चैंपियनशिप के फाइनल के बाद से पैट कमिंस चोटिल है।

चोट से उबर रहे हैं कमिंस

कमिंस इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज दौरे के समापन के बाद कमर की हड्डी में खिंचाव की समस्या से उबर रहे हैं, जिसके कारण वह भारत के खिलाफ आगामी घरेलू सीमित ओवरों के मैचों से भी बाहर हो गए हैं। भारत के खिलाफ सीरीज के लिए टीम ऐलान से पहले कमिंस का स्कैन हुआ। जिसके बाद यह पता चला कि उनकी चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है।

एशेज सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से होगी। इस बार एशेज की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया कर रही है। इस सीरीज से पहले कमिंस ने कहा था कि वो इंग्लैंड के साथ होने वाली एशेज सीरीज से पहले फिट होने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि, अब ऐसा होता दिख नहीं रहा है।

द एज से बात करते हुए कमिंस ने क्या कहा?

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान ने एशेज की शुरुआत से बाहर होने की संभावना को "बहुत दुखद" बताया, लेकिन उन्होंने खेलने की उम्मीद जताई और सकारात्मक बने रहे। द एज ने कमिंस के हवाले से कमिंस ने कहा कि हम इसके लिए हर संभव कोशिश करेंगे और कुछ फ़ैसले भी लेंगे, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हम रिहैबिलिटेशन सही तरीके से करेंगे और इस सीरीज में कुछ मुकाबले खेलने की कोशिश करेंगे।

यह बात अभी कहना मुश्किल है क्योंकि सीरीज में अभी समय है, लेकिन हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि पर्थ टेस्ट के लिए मैं फिट रहूं। यह एक बड़ी एशेज सीरीज है। इससे बड़ा कुछ नहीं होता, इसलिए खेलने के लिए थोड़ा आक्रामक होने और कुछ जोखिम लेने को भी तैयार हूं। पिछले कुछ सालों में मेरी गेंदबाज़ी अच्छी रही है और मुझे अच्छी तरह मैनेज भी किया गया है, तभी मैं इतने टेस्ट खेल पाया। मैंने हाल के वर्षों में काफी गेंदबाज़ी की है, ऐसे में कुछ न कुछ तो होना ही था। उम्मीद है कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा और ज्यादा क्रिकेट मिस नहीं करना पड़ेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com