तब तक नहीं उतरूंगा जब तक…भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बाहर हुए पैट कमिंस, जानें कब करेंगे वापसी
Australian captain Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उसके अलावा वह शेफील्ड शील्ड से बाहर हो गए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पैट कमिंस (फोटो-सोशल मीडिया)
Australian captain Pat Cummins: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम दो महीने बाद होने वाली एशेज के लिए अभी से तैयारियों में जुट गई है। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि वह एशेज सीरीज में खेलने के लिए जो कुछ भी जरूरी होगा वह करेंगे। कमिंस कमर की चोट से जूझ रहे हैं।
कमिंस को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान अतिरिक्त कार्यभार के कारण हुआ था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद कमिंस कुछ ही मुकाबला खेल पाए हैं। कमिंस न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की श्रृंखला और एशेज से पहले शेफील्ड शील्ड मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।
पैट कमिंस को उम्मीद है कि वो 21 नवंबर से पर्थ में होने वाले टेस्ट से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। कमिंस ने बुधवार को ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ से कहा कि मैं तब तक टेस्ट मैच में नहीं उतरूंगा जब तक कि मुझे यह नहीं लगे कि मैं टेस्ट मैच को खत्म कर सकता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम का ऐलान, तीन फॉर्मेट में होगी सीरीज; इन दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश, पैट कमिंस की कप्तानी में उतरेगी मेजबान टीम; मजबूत स्क्वॉड घोषित
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
एशेज सीरीज के लिए जो होगा वो करूंगा
उन्होंने कहा कि लेकिन जब आप 18 या 19 साल के होते हैं तो आप सोचते हैं कि मैं अपने रिहैबिलिटेशन को परफेक्ट बनाऊंगा, फिर चाहे इसके लिए अतिरिक्त छह महीने लग जाएं। जबकि मैं इस सोच के साथ खुश हूं कि यह एशेज श्रृंखला है और इसमें खेलने के लिए जो भी जरूरी होगा मैं वह करूंगा।
यह भी पढ़ें: महिला वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित, 17 वर्षीय विकेटकीपर बैटर को मिली जगह
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के महत्व की ओर इशारा करते हुए कमिंस ने कहा कि लेकिन अंत में अगर आप शत प्रतिशत फिट नहीं होते और अगले साल आपको थोड़े ब्रेक की जरूरत होती है तो फिर एक और एशेज होगी। मेडिकल स्कैन में कमिंस की कमर में चोट का खुलासा हुआ है और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खत्म होने के हफ्तों बाद भी यह दिग्गज इससे परेशान है।
एशेज में तैयारी के लिए कम समय
कमिंस ने कहा कि विशेषज्ञ एक महीने में उनकी चोट का पुन: आकलन करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर वह शेफील्ड शील्ड के मुकाबलों में नहीं खेलते हैं तो भी उन्हें एशेज की तैयारी के लिए काफी कम समय की जरूरत होगी और वह यह जोखिम उठाने को तैयार हैं। कमिंस ने जून में लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में चार दिन में 35.1 ओवर गेंदबाजी की थी। इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के बाद लंदन पहुंचे कमिंस के गेंदबाजी के भार में खिताबी मुकाबले के दौरान काफी वृद्धि देखी गई थी। (भाषा इनपुट के साथ)
