मुझे फांसी पर लटका देना चाहिए…पहलगाम हमले के बाद ऐसा क्यों बोला पाकिस्तानी क्रिकेटर? कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान
Basit Ali On Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में आतंकी हमले में लगभग 28 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जिसके बाद से ही देश के लोगों के दिल में गुस्सा भरा है। ऐसे में अब पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर का भी इस पर बयान आया है।
- Written By: मृणाल पाठक
पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर बासित अली का पहलगाम अटैक पर बयान (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 बेगुनाह लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद से ही भारत सरकार आतंकियों की तलाश में जुट गई है। साथ ही कई बड़े कदम भी उठा रही है। इसी बीच एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इस हमले पर रिएक्ट करते हुए अपने ही मुल्क के खिलाफ बयान दे दिया है।
दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और युवराज सिंह जैसे दिग्गज भारतीय क्रिकेटर पहले ही इस हमले पर शोक जता चुके हैं। अब पाकिस्तान के एक दिग्गज क्रिकेटर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बासित अली ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को शहीद बताया और कहा कि यह बहुत बड़ा अत्याचार है। पाक क्रिकेटर ने कहा कि इस तरह की हरकत बिल्कुल भी माफ करने लायक नहीं है। बासित अली ने कश्मीर में जान गंवाने वाले लोगों को ‘शहीद’ बताया।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
उन्होंने आगे कहा कि ”किसी को भी किसी दूसरे की जान लेने का अधिकार नहीं है, इसलिए पहलगाम में इस हमले को अंजाम देने वाले लोग बिल्कुल भी माफ करने लायक नहीं हैं। हिंदू-ईसाई हो या कोई और… किसी को भी जान लेने का अधिकार नहीं है, यही मेरा धर्म कहता है। किसी दूसरे की जान लेने वाला मुसलमान नहीं हो सकता। अगर मेरा बड़ा भाई ऐसा करता है तो मैं उसे गोली मार दूंगा।”
साथ ही उन्होंने बासित अली ने बीसीसीआई के फैसले की तारीफ की जिसके तहत मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में सभी मैच अधिकारी, कमेंटेटर और खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे। साथ ही एक मिनट का मौन भी रखा।
बासित अली की बातों में गुस्सा साफ दिखाई दिया है। उन्होंने कहा, “मैं सीना ठोक के कहता हूं कि जिसने भी यह हरकत की है, उसे माफ नहीं किया जाना चाहिए। अगर मैंने ऐसा किया होता तो मुझे फांसी पर लटका देना चाहिए था। मेरे इस्लाम में किसी को मारना नहीं लिखा है।”
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पाकिस्तानी दिग्गज ने यहां तक कहा कि मासूम लोगों के साथ यह कायराना हरकत करने वालों के परिवारों के साथ भी ऐसा ही होना चाहिए। बता दें कि पहलगाम इलाके में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की जान चली गई थी। बासित अली से पहले एक और पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद हफीज और दानिश कनेरिया ने भी सोशल मीडिया के जरिए आतंकी हमले पर दुख जताया है।
