एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास
Usman Shinwari: एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तानी टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के एक गेंदबाज ने 12 साल के क्रिकेट करियर पर विराम लगा दिया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Usman Shinwari Retired: एशिया कप 2025 की शुरुआत आज यानी 9 अगस्त से होने वाली है। इससे पहले पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। दरअसल, हम साल 2013 के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान शिनवारी की बात कर रहे हैं। अब शिनवारी ने 12 साल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। इससे पाकिस्तानी फैंस को बड़ा झटका लगा है।
पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उस्मान शिनवारी अपने देश की नेशनल टीम के लिए साल 2013 में डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान टीम के लिए 34 मुकाबलों में भाग लिया है। वहीं, पिछले छह सालों में वो टीम पाकिस्तान में जगह नहीं बना पाए। इससे पहले उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला साल 2019 में श्रीलंका टीम के खिलाफ खेला था। इसके बाद से उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। बीते छह सालों में उन्होंने टीम में वापसी के लिए भरपूर कोशिशें की, लेकिन वो ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
Photos: ग्लासगो में दिखा भारत का भव्य जलवा, तिरंगा-आतिशबाजी और अहमदाबाद 2030 की झलक ने जीता दिल
CWG 2026: ग्लास्गो में सौंपी गयी भारत को मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद में होंगे 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स
USMAN SHINWARI HAS ANNOUNCED RETIREMENT FROM INTERNATIONAL CRICKET. pic.twitter.com/GsZJiO3e1e
— Muasharaf Parvaiz (@MuasharafP) September 9, 2025
शिनवारी के आंकड़ें
उस्मान शिनवारी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए कुल 17 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 34 विकेट अपने नाम किए। वही, इकोनॉमी 4.94 के साथ शिनवारी दो बार फाइव विकेट हॉल अपने नाम करने में कामयाब हुए। इसके अलावा उन्होंने 16 टी20 के मुकाबले भी खेले हैं। टी20 में शिनवारी ने 13 विकेट अपने नाम किया है। वहीं, उन्होंने पाकिस्तानी टीम से एक टेस्ट मुकाबला भी खेला है। टेस्ट मुकाबले में उनके नाम एक विकेट है।
शिनवारी का यादगार प्रदर्शन
पाकिस्तान के लिए उस्मान शिनवारी ने साल 2017 में कमाल का प्रदर्शन किया था। उनका ये प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ आया था। इस मुकाबले में उन्होंने श्रीलंका के बल्लेबाजों की होश ठिकाने लगाए थे। श्रीलंका के खिलाफ शिनवारी ने 2017 में 5 विकेट हॉल का कारनामा कर दिखाया था। वहीं, शिनवारी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से भी एक हैं। फिलहला अब 31 साल के इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।
