टी20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तान ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराया
Pakistan vs Zimbabwe: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में 5 विकेट से हराकर टी20 ट्राई सीरीज 2025 की विजयी शुरुआत की। फखर जमान और उस्मान खान ने अहम साझेदारी की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे (फोटो-सोशल मीडिया)
T20I Tri-Series 2025, Pakistan vs Zimbabwe: पाकिस्तान में आयोजित टी20 ट्राई सीरीज 2025 का आगाज हो चुका है। इस टी20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला होगा। पहला मुकाबला पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। जिसमें पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में 5 विकेट से जीत दर्ज किया और इस टी20 ट्राई सीरीज में जीत के साथ आगाज किया।
रावलपिंड़ी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। सलामी बल्लेबाजों ब्रायन बेनेट और टी मारुमनी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 72 रन की साझेदारी की। मारुमनी पहले विकेट के रूप में 22 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। ओपनिंग साझेदारी टूटने के बाद जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। बेनेट भी 36 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हो गए।
कप्तान सिकंदर रजा ने 24 गेंद पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 34 रन बनाकर टीम का स्कोर 8 विकेट पर 147 तक पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी सबसे महंगे रहे और 4 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट लिए। सलमान मिर्जा, साईम अयूब और अबरार अहमद को 1-1 विकेट मिला।
सम्बंधित ख़बरें
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
पाक की मध्यस्थता फेल! ट्रंप के हमलों से ‘इस्लामाबाद MoU’ ध्वस्त, बैकफुट पर शहबाज सरकार
Pakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
पाकिस्तान को मिला 148 रनों का लक्ष्य
पाकिस्तान को जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य मिला था। हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। एक समय पर पाकिस्तान ने 54 रन बनाकर 4 विकेट गंवा दिया और टीम मुश्किल में आ गई थी। आखिरी 10 ओवर में जीत के लिए 92 रन बनाने थे। ऐसा लग रहा था कि जिम्बाब्वे जीत दर्ज कर सकता है। लेकिन पांचवें विकेट के लिए फखर जमान और उस्मान खान ने 61 रन की साझेदारी कर मैच को पाकिस्तान के पक्ष में मोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: बाबर आजम के नाम हुआ एक अनचाहा रिकॉर्ड, शाहिद अफरीदी को भी इस मामले में छोड़ा पीछे
अंतिम ओवर में पाकिस्तान ने जीता मुकाबला
फखर 32 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। उस्मान खान 28 गेंद पर 37 और मोहम्मद नवाज 12 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 33 रन की साझेदारी हुई। पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। बाबर आजम खाता नहीं खोल सके। ब्रैड इवांस ने 2, रिचर्ड नग्वारा, टी मपोसा, और ग्रीम क्रीमर ने 1-1 विकेट लिया।
