T20 World Cup 2026 से बाहर होते-होते बचा पाकिस्तान, पहले ही मैच में लंका लगाने वाला था नीदरलैंड्स
ICC Men's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत से शुरुआत की है। पाकिस्तान की टीम ने 3 गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत हासिल की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan vs Netherlands, 1st Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शुरुआत हो चुका है। यह मल्टी नेशनल टूर्नामेंट पूरे एक महीने खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया। जिसमें पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। अगर पाकिस्तान आज हार जाता तो वर्ल्ड कप से बाहर होने की संभावना बढ़ जाती। क्योंकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबले को बॉयकॉट कर दिया है।
श्रीलंका के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवरों में महज 147 रन पर सिमट गई। इस टीम को सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। माइकल लेविट ने मैक्स ओ’डॉउड के साथ 3.1 ओवरों में 28 रन की साझेदारी की। ओ’डॉउड 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि माइकल लेविट ने 15 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 24 रन की पारी खेली।
नीदरलैंड्स के बल्लेबाज नहीं खेल सके बड़ी पारी
यह टीम 31 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो चुकी थी। यहां से बास डी लीडे ने कॉलिन एकरमैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 34 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। एकरमैन 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बास डी लीडे ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के साथ चौथे विकेट के लिए 40 रन जुटाते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
इस टीम के लिए कप्तान एडवर्ड्स ने 29 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ सर्वाधिक 37 रन बनाए, जबकि बास डी लीडे 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विपक्षी खेमे से सलमान मिर्जा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सईम अयूब ने 2-2 विकेट निकाले। एक विकेट शाहीन अफरीदी ने अपने नाम किया।
19.3 ओवरों में जीता पाकिस्तान
इसके जवाब में पाकिस्तान ने 19.3 ओवरों में जीत दर्ज की। पाकिस्तान को 27 के स्कोर पर सईम अयूब के रूप में झटका लगा। अयूब 13 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद टीम को कप्तान सलमान आगा (12) के रूप में दूसरा झटका लगा। पाकिस्तानी टीम 53 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से साहिबजादा फरहान ने बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 45 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 98 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
फहीन अशरफ ने दिलाई जीत
साहिबजादा फरहान 31 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि टीम ने 114 के स्कोर तक अपना सातवां विकेट खो दिया। यहां से फहीम अशरफ (नाबाद 29) ने शाहीन अफरीदी (नाबाद 5) के साथ 20 गेंदों में 34 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को अंतिम ओवर में जीत दिलाई।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: आज अपने अभियान का आगाज करेगी टीम इंडिया, USA से होगी भिड़ंत, जानें मैच की हर छोटी-बड़ी डिटेल
पाकिस्तान को अंतिम 2 ओवरों में 29 रनों की दरकार थी। 18.2 ओवर में फहीम अशरफ को जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने फायदा उठाते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई। नीदरलैंड की तरफ से आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक-एक विकेट लोगान वैन बीक, काइल क्लेन और रोएलोफ वैन डेर मेर्वे के हाथ लगा।
