ICC ODIs Ranking में रोहित शर्मा को हुआ फायदा, बाबर आजम को पछाड़कर बने दुनिया के...

ICC ODIs Ranking: आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा ने एक स्थान छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बाबर आजम के खराब फॉर्म के कारण रोहित शर्मा को फायदा हुआ है।
टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

ICC ODIs Ranking: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा को बाबर आजम के खराब फॉर्म का फायदा मिला। ताजा रैंकिंग में रोहित शर्मा ने एक स्थान की छलांग लगाकर तीसरे से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

मुंबई के 38 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारत के लिए आखिरी बार 9 मार्च 2025 को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 ओवर का मैच खेला था और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में 83 गेंदों पर 76 रन बनाए थे। दाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज के नाम 756 रेटिंग अंक हैं।

रोहित शर्मा को बाबर आजम के खराब फॉर्म का फायदा मिला है। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बाबर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों में केवल 56 रन ही बना सके। जिसके बाद उन्हें एक स्थान पर नुकसान हुआ है। अब बाबर के नाम 751 रेटिंग अंक हैं।

आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग

स्थिति टीम खिलाड़ी का नाम रेटिंग
01 भारत शुभमन गिल 784
02 भारत रोहित शर्मा 756
03 पाकिस्तान बाबर आज़म 751
04 भारत विराट कोहली 736
05 न्यूज़ीलैंड डेरिल मिचेल 720
06 श्रीलंका चरिथ असलंका 719
07 आयरलैंड हैरी टेक्टर 708
08 भारत श्रेयस अय्यर 704
09 अफगानिस्तान इब्राहिम जदरान 676
10 श्रीलंका कुसल मेंडिस 669

टॉप-10 में चार भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल आईसीसी वनडे बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। पंजाब के 25 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज के 784 रेटिंग अंक हैं। मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 704 रेटिंग अंकों के साथ आठवें और विराट कोहली 736 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी धाक जमाकर रखी है।

वहीं अगर टेस्ट क्रिकेट में रैंकिंग की बात करें तो यशस्वी जायसवाल टॉप-5 में बने हुए हैं। 23 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में 792 अंकों की रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं आईसीसी टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में तिलक वर्मा एक स्थान की छलांग लगाकर पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों में नहीं खेलने का नुकसान हुआ है। वो पहले टी20 की रैंकिग में पहले पायदान पर थे। अब वो पहले से खिसककर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com