Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PCB लेगा यू-टर्न? पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना लिया जा सकता है वापस, बोर्ड में इसको लेकर चल रही बहस

PCB on Pakistan Players: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने के बाद भी PCB ने अभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जुर्माना नहीं लगाया है। सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Mar 02, 2026 | 10:20 PM

बाबर आजम और सलमान अली आगा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan Players Financial Penalties: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार आलोचनाओं के घेरे में है। टीम के सुपर-8 चरण से बाहर होने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) खिलाड़ियों के खिलाफ संभावित कार्रवाई पर विचार कर रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी खिलाड़ी पर आधिकारिक रूप से आर्थिक जुर्माना नहीं लगाया गया है, लेकिन बोर्ड के भीतर इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा जारी है।

पीसीबी में खिलाड़ियों पर कार्रवाई को लेकर मंथन

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक PCB फिलहाल खिलाड़ियों पर आर्थिक दंड लगाने के विकल्प पर विचार कर रहा है। बोर्ड के अंदर इस बात को लेकर बहस चल रही है कि खराब प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से जिम्मेदार ठहराना सही कदम होगा या नहीं। हालांकि खिलाड़ियों की सैलरी या पारिश्रमिक में तुरंत कटौती की खबरों को सही नहीं माना जा रहा है। अंतिम फैसला अभी लिया जाना बाकी है, लेकिन टीम के प्रदर्शन ने बोर्ड को कड़े कदमों पर सोचने के लिए मजबूर जरूर किया है।

सुपर-8 से बाहर होने के बाद बढ़ा दबाव

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। टीम को भारत और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 का अहम मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका। पाकिस्तान ने आखिरी मैच में श्रीलंका को हराया जरूर, लेकिन तब तक सेमीफाइनल की उम्मीदें खत्म हो चुकी थीं। इसी प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों पर सवाल उठने लगे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs ENG: सेमीफाइनल में फिर टकराएंगे भारत-इंग्लैंड! T20 WC में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बारिश आई तो क्या होगा? जानिए ICC के नियम और रिजर्व डे का पूरा गणित।

पाकिस्तान-बांग्लादेश ODI सीरीज पर सस्पेंस, तीनों वनडे मैच रद्द होने की कगार पर; जानें आखिर क्यों आई ये नौबत?

विराट कोहली को पीछे छोड़ने की तैयारी में जोस बटलर, महज 5 रन बनाते ही इतिहास रच देगा इंग्लैंड का ये खिलाड़ी

‘अब बहुत हो चुका’ – बोर्ड और सरकार में नाराजगी

सूत्रों के अनुसार खिलाड़ियों के प्रदर्शन से सिर्फ PCB ही नहीं बल्कि सरकारी स्तर पर भी निराशा देखने को मिल रही है। बोर्ड के भीतर आम राय यही बन रही है कि खिलाड़ियों को लंबे समय से समर्थन और सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन बड़े टूर्नामेंटों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे। टीम के खिलाड़ी भी छोटे-छोटे समूहों में चुपचाप स्वदेश लौटे। कप्तान सलमान अली आगा और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम समेत कुछ खिलाड़ी लाहौर पहुंचे, जहां उनका स्वागत भी काफी शांत माहौल में हुआ।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान-बांग्लादेश ODI सीरीज पर सस्पेंस, तीनों वनडे मैच रद्द होने की कगार पर; जानें आखिर क्यों आई ये नौबत?

टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं है पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी

पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने टीम के प्रदर्शन को निराशाजनक बताते हुए कहा कि बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका बार-बार नहीं मिलता। वहीं मोहम्मद यूसुफ का मानना है कि कुछ खिलाड़ियों को जरूरत से ज्यादा मौके दिए गए, लेकिन वे खुद को साबित नहीं कर पाए। पूर्व कप्तान मोइन खान ने भी कहा कि जब तक पाकिस्तान मजबूत टीमों के खिलाफ लगातार जीत हासिल नहीं करेगा, तब तक आईसीसी ट्रॉफी जीतना मुश्किल रहेगा।

Pakistan players fine debate pcb t20 world cup 2026 decision

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2026 | 09:59 PM

Topics:  

  • Babar Azam
  • Pakistan Cricket Team
  • PCB
  • Shaheen Afridi
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.