कब सुधरेंगे शाहिद अफरीदी? सीजफायर को मान बैठे पाकिस्तान की जीत, भारत पर लगाए कई बेतुके इल्जाम
भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते अब पहले से भी ज्यादा खराब हो गए हैं। इस दौरान शाहिद अफरीदी अपने विवादित बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। वह लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
शाहिद अफरीदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के आतंकियों को ठिकाने लगाने का काम किया। हालांकि, सीजफायर पर समझौता होने के बाद दोनों देशों के बीच हमले रुक गए हैं। लेकिन, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने भारत को लेकर बेतुकी बातें की है।
भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते अब पहले से भी ज्यादा खराब हो गए हैं। इस दौरान शाहिद अफरीदी अपने विवादित बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। उन्होंने सीजफायर के बाद विजय यात्रा निकालकर खुद का मजाक भी उड़ाया। लेकिन, इस बार उन्होंने भारत पर ये आरोप लगा दिया है कि भारत ही पाकिस्तान की तरक्की रोक रहा है।
दरअसल, पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उनका भारत पर आरोप है कि पाकिस्तान की तरक्की भारत की वजह से रुकी हुई है। उन्होंने कहा, “भारत आगे बढ़ रहा है और हम उसकी प्रगति से बहुत खुश हैं। उनका क्रिकेट आगे बढ़ रहा है, जो अच्छी बात है। हम आगे बढ़ रहे हैं और हमें रोका जा रहा है, नहीं तो हम तेजी से आगे बढ़ रहे होते। क्या यह पड़ोसियों का काम है?”
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी! भारत के बांधों पर हमले की फिराक में PAK? पूर्व कानून मंत्री ने फिर उगला जहर
Pakistan Crime: कराची में 3 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद निर्मम हत्या, 12 संदिग्धों की जांच
POK Protest दबाने के लिए पाक सेना का जुल्म: दूध और दवाओं की सप्लाई पर लगाई रोक, गंभीर संकट में स्थानीय लोग
हालांकि, अफरीदी भूल गए कि पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े दुश्मन उनके अपने लोग हैं, या फिर वह जानते हुए भी इस बात को स्वीकार नहीं करना चाहते। पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कई अध्यक्ष अचानक अपना पद छोड़ देते हैं, तो कोच और कप्तान भी बदल दिए जाते हैं।
गौरतलब है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने कायराना हरकत करते हुए भारत के आम नागरिकों पर ड्रोन से हमला किया, लेकिन सेना ने उसे मार गिराया। जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ तो शाहिद अफरीदी ने इसे अपने देश की जीत माना, उन्होंने विजय यात्रा भी निकाली।
जानकारी के लिए बता दें कि शाहिद अफरीदी के भाई की 2003 में अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में मौत हो गई थी। उनके भाई शाकिब को हरकत-उल-अंसार का बटालियन कमांडर बताया गया था। बीएसएफ ने कहा था कि शाकिब के शाहिद अफरीदी से संबंध थे, जो उनके पास मिले दस्तावेजों से साबित होता है लेकिन तब अफरीदी ने इस बात से इनकार किया था।
