PAK vs SL: दूसरे टी-20 में आज पाकिस्तान की नजरें सीरीज पर, सम्मान की लड़ाई लड़ेगा श्रीलंका

PAK vs SL T20 Series: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज के पहले रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया था।
Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पाकिस्तान की नजरें 2-0 की बढ़त पर

  • फरहान (89) और माज (50) के अर्धशतकों के दम पर पिछले मैच में 183 रन चेज किए।

  • उदरा (91) के बाद अब कप्तान मेंडिस और शनाका जैसे सीनियरों से बड़ी पारी की उम्मीद।

  • श्रीलंका के लिए करो या मरो का मुकाबला।

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और अहम निर्णायक मुकाबला आज यानी रविवार, 11 अक्टूबर को रावलपिंडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच से आधा घंटा पहले यानी शाम 6:00 बजे किया जाएगा।

पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद मेजबान पाकिस्तान की नजरें सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी, वहीं श्रीलंका की टीम वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पाकिस्तान ने पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

पाकिस्तान की नजरें सीरीज फतह पर

बीते शुक्रवार को खेले गए सीरीज के पहले रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया था। इस जीत के हीरो कप्तान साहिबजादा फरहान रहे, जिन्होंने 53 गेंदों पर 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा माज सदाकत ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए महज 29 गेंदों पर 50 रन ठोक डाले।

इन दोनों पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने 18.5 ओवर में 183 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। अब आज यानी रविवार को कुसल मेंडिस की टीम को हराकर पाकिस्तानी टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी।

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I
होल्कर स्टेडियम में आज होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला, जानें कैसी है पिच और मौसम का मिजाज

श्रीलंका के लिए वापसी की चुनौती

दूसरी तरफ श्रीलंका टीम के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा है, क्योंकि सीरीज में अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए मेहमान टीम को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। पहले मैच में श्रीलंका टीम के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर लाहिरू उदरा ने 55 गेंदों में 91 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।

इस महत्वपूर्ण मैच में टीम को कप्तान कुसल मेंडिस और अनुभवी पूर्व कप्तान दासुन शनाका से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी की जिम्मेदारी ईशान मलिंगा, नुवान थुशारा, दुशमंथा चमीरा और महेश थीक्शाना के कंधों पर टिकी होगी।

कैसा है रावलपिंडी में मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, रावलपिंडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज होने वाले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन इस मैदान पर ओस पड़ सकता है जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजों को गेंदबाजी करने में कठिनाई हो सकती है, जिसका फायद बैटिंग करने वाली टीम को मिल सकता है। विभाग के अनुसार, आज मौसम साफ है और शाम के समय मैच के दौरान भी मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है।

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

जानें रावलपिंडी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अगर हम रावलपिंडी स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों को बेहद शूट करती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट लगाते है और बड़ा स्कोर बनाते है लेकिन बिच के ओवरों में यहां स्पिनरों का भी बोल बाला रहता है। यहां तेज गेंदबाजों को उतनी मदद नहीं मिलती है, हा लेकिन शुरूआत के ओवरों में बॉल स्विंग जरुर होती है मगर बाद में गेंदबाजों की पिटाई भी खुब होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com