पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर का विवादित बयान, कहा- भारत में खेलने का हमें कोई शौक नहीं
पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनातनी का माहौल है। ऐसे में पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर ने कहा कि वो भारत में आकर खेलने में कोई रुचि नहीं रखती है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
गुल फिरोजा (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत में होने वाला है। सितंबर और अक्टूबर में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। पाकिस्तान की महिला टीम ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऐसे में अब टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। पाकिस्तान की स्टार विकेटकीपर गुल फिरोजा ने साफ शब्दों में कहा है कि उनकी टीम भारत जाकर खेलने की इच्छुक नहीं है और उन्हें पहले से ही यह मालूम है कि उनके वर्ल्ड कप मैच एशियाई कंडीशन्स में तो होंगे, लेकिन भारत में नहीं।
पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों में तनाव और ज्यादा बढ़ गए हैं। इसका असर अब राजनीति के साथ-साथ खेल पर भी दिखने लगा है। पाकिस्तान की विकेटकीपर ने कहा कि उनकी टीम भारत में नहीं खेलना चाहती है। फिरोजा ने पाकपैशन से बातचीत में कहा कि हमें इतना पता है कि हम एशियाई कंडीशन्स में ही खेलेंगे, लेकिन भारत में नहीं। ये बात बिल्कुल क्लियर है। हमें भारत में खेलने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
क्वालीफायर मुकाबले जीतकर वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
पाकिस्तान की टीम ने हाल ही में घरेलू सरजमीं पर खेले गए क्वालिफायर मुकाबलों में सभी पांच मैच जीतकर वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है। फिरोजा ने बताया कि क्वालिफायर घरेलू मैदानों पर थे और सपोर्ट स्टाफ ने ट्रैक्स उसी हिसाब से तैयार करवाए थे। उम्मीद है कि वर्ल्ड कप मुकाबले श्रीलंका या दुबई जैसे मैदानों पर होंगे जहां की परिस्थितियाँ एशिया जैसी ही होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यौन शोषण मामले में Karim Khan ICC के अभियोजक पद से हटाए गए, 82 देशों ने किया मतदान
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम का ऐलान, जानिए कौन संभालेगा T20 और वनडे टीमों की कमान
"We're not going to India." Pakistan opener Gull Feroza firmly states that the team won't play in India. 🎙️ Catch the full post-qualification chat with Gull and others:
https://t.co/8HjU8lTI0R pic.twitter.com/ZqRGxHRbtx — PakPassion.net (@PakPassion) April 24, 2025
भारत और पाकिस्तान के लिए आईसीसी का हाइब्रिड मॉडल
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए हाइब्रिड मॉडल लागू किया है। इसके तहत अगले दो साल तक अगर कोई भी देश बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेज़बानी करता है और विरोधी देश वहां आने को राजी नहीं होता, तो उसके मैच न्यूट्रल वेन्यू (हाइब्रिड मॉडल) पर आयोजित किए जाएंगे।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले भारत ने दो महीने पहले पाकिस्तान में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने से मना कर दिया था और अपने मैच दुबई में खेले थे। अब उसी तर्ज पर पाकिस्तान महिला टीम भी भारत में वर्ल्ड कप खेलने से इंकार कर रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहन नकवी ने भी यह बात कहा कि जिस तरह भारत ने पाकिस्तान में न खेलते हुए न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेले, हम भी उसी फार्मूले के तहत खेलेंगे। जब एक समझौता हो चुका है, तो उस पर अमल भी होना चाहिए।
