Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान को बॉयकाट की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी! T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सरेंडर पर ICC ने चेताया

Pakistan India T20WC Boycott: भारत हमेशा पाकिस्तान पर भारी पड़ा है। वन डे वर्ल्डकप में सभी 8 मैचों में भारत जीता है, टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप में 7 मैच भारत जीता और सिर्फ 1 मैच में पाक जीता है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 02, 2026 | 07:09 AM

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ही भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना था, लेकिन मैदान में उतरने से पहले ही पाकिस्तान ने पीछे हटने का फैसला कर लिया। पाकिस्तान के इस कदम पर आईसीसी ने कड़ा ऐतराज जताया है। आईसीसी का कहना है कि यह फैसला खेल की मूल भावना के खिलाफ है और पीसीबी को इस मामले में कोई समाधान निकालना होगा, नहीं तो इसके दूरगामी और गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

पाकिस्तान को यह गलतफहमी है कि आईसीसी उसी के दम पर चलता है। पहले इसी तरह की सोच के चलते बांग्लादेश को नुकसान उठाना पड़ा था और अब पाकिस्तान के इस फैसले से उसका खुद का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। दरअसल, पाकिस्तानी सरकार ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए टीम को मंजूरी तो दे दी है, लेकिन इसके साथ एक अहम शर्त भी रखी है। सरकार ने साफ किया है कि पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। यानी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी होगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं होगा।

खिलाड़ियों के पास कोई विकल्प नहीं

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान हार के डर से मैदान छोड़ रहा है। क्या उसे लग रहा है कि जिस तरह भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन किया, उससे भी बुरा हाल उसका हो सकता है। अक्सर देखा गया है कि भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान का मनोबल कमजोर पड़ जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

Women’s T20 World Cup: अमेलिया केर का कप्तानी धमाका, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में आयरलैंड को 4 रनों से दी मात

Women’s World Cup: टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, इस RCB स्पिनर की हुई एंट्री

Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू

IPL 2027: इस तारीख से शुरू हो सकता है आईपीएल 2027, फाइनल मैच को लेकर बड़ा अपडेट, कितनी होगी मैच की संख्या?

पाकिस्तान का यह नया पैंतरा अपनी अहमियत दिखाने की कोशिश माना जा रहा है। उसे लगता है कि अगर वह भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा तो आईसीसी को बड़ा आर्थिक नुकसान होगा। इसी वजह से काफी समय से ऐसी चर्चाएं चल रही थीं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान आगा का कहना है कि यह सरकार का फैसला है और खिलाड़ियों के पास इसे मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

आईसीसी की सख्त प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के इनकार के बाद अब मामला आईसीसी के पाले में है। आईसीसी का कहना है कि उसे अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। आईसीसी पीसीबी के लिखित जवाब का इंतजार कर रही है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान जानबूझकर अपनी अहमियत दिखाने के लिए ऐसा कर रहा है और संभव है कि बाद में वह मैच खेलने को तैयार हो जाए।

आईसीसी ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि इस तरह के बहिष्कार के गंभीर और लंबे समय तक असर पड़ सकते हैं। आईसीसी ने अपने बयान में कहा, “आईसीसी को उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश के क्रिकेट पर पड़ने वाले दीर्घकालिक प्रभावों पर गंभीरता से विचार करेगा, क्योंकि यह फैसला वैश्विक क्रिकेट व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है, जिसका पाकिस्तान स्वयं सदस्य और लाभार्थी है।”

यह भी पढ़ें- जम्‍मू-कश्‍मीर में सुबह-सुबह डोली धरती, 4.6 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत

आईसीसी ने यह भी साफ किया कि वह सरकारों की भूमिका का सम्मान करता है, लेकिन यह फैसला खेल की भावना, निष्पक्षता और प्रशंसकों के हितों के खिलाफ है, खासकर पाकिस्तान के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए।

Pakistan boycotts india t20 world cup match icc warns of consequences

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2026 | 07:09 AM

Topics:  

  • BCCI
  • Pakistan Cricket Team
  • PCB
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.