T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान को मिला सुपर-8 का टिकट, नामीबिया को 102 रनों से रौंदा
ICC Men's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान टीम ने नामीबिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में एंट्री मार ली है। पाकिस्तान इसी के साथ सुपर-8 में पहुंचने वाली 8वीं टीम बनी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Pakistan vs Namibia, 35th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान ने बड़ी जीत हासिल की। पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली है। इसके साथ पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली 8वीं टीम बनी। इसी के साथ अब सुपर-8 में पहुंचने वाली सभी टीमें तय हो चुकी है।
करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने मिलकर पाकिस्तान को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवरों में 40 रनों की साझेदारी की।
सईम 12 गेंदों में 2 चौकों के साथ 14 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सलमान आगा ने साहिबजादा फरहान के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 67 रन की साझेदारी की। सलमान 23 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस टीम को 118 के स्कोर तक तीसरा झटका लगा, जिसके बाद साहिबजादा फरहान ने शादाब खान के साथ 40 गेंदों में 81 रन की अटूट साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान, कहा- WC 2025 का खिताब सिर्फ शुरुआत, हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
साहिबजादा फरहान का शतक
साहिबजादा फरहान 58 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 100 रन बनाकर नाबाद रहे। साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा अहमद शाहजाद ने किया था। वहीं अंत में शाबाद ने 22 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके के साथ 36 रन की नाबाद पारी खेली। नामीबिया की तरफ से जैक ब्रसेल ने 48 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 1 विकेट निकाला।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: भारत समेत सुपर-8 में पहुंची ये टीमें, AUS सहित इन टीमों का सफर हुआ खत्म; देखें पूरी लिस्ट
नामीबिया की खराब शुरुआत
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की शुरुआत बेहद खराब रही। 49 के स्कोर पर ही नामीबिया ने चार विकेट गंवा दिए। उसके बाद नामीबिया को वापसी करने का मौका ही नहीं मिला। नामीबियाई टीम 17.3 ओवरों में महज 97 रन पर सिमट गई। नामीबिया की तरफ से लौरेन स्टीनकैंप ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि अलेक्जेंडर वोल्शेंक ने 20 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
पाकिस्तान की तरफ से उस्मान तारिक ने 3.3 ओवरों में 16 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि शादाब खान ने 3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, सलमान मिर्जा और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
