Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान-बांग्लादेश ODI सीरीज पर सस्पेंस, तीनों वनडे मैच रद्द होने की कगार पर; जानें आखिर क्यों आई ये नौबत?

PAK vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस सीरीज के रद्द होने की संभावना बढ़ गई है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Mar 02, 2026 | 07:45 PM

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bangladesh vs Pakistan ODI Series: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश दौरे पर जाना है, लेकिन अब इस वनडे सीरीज के आयोजन पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। दोनों देशों के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज रद्द होने की आशंका जताई जा रही है। मौजूदा जियोपॉलिटिकल तनाव को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 मार्च से शुरू होनी है। इस सीरीज के मुकाबले 11, 13 और 15 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने तय हैं। पाकिस्तान टीम को इस सीरीज के लिए 9 मार्च को बांग्लादेश पहुंचना था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए दौरे पर संशय पैदा हो गया है।

यह सीरीज बांग्लादेश के लिए खास मानी जा रही थी, क्योंकि पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद यह उनकी पहली होम सीरीज होने वाली थी। साथ ही यह दोनों टीमों के लिए अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी का अहम मौका भी माना जा रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा तख्तापलट! सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान

अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस

French Open 2026: पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे फ्लेवियो कोबोली, फेलिक्स ऑगर को हराया

T20 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? टीम इंडिया में बड़ी हलचल, दिग्गज ने की सिफारिश!

जियोपॉलिटिकल तनाव बना बड़ी वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल पर भी पड़ सकता है। पाकिस्तान के मीडिया आउटलेट जियो सुपर की रिपोर्ट में दावा किया गया कि क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इस दौरे को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अधिकारियों का मानना है कि टीम का दौरा तभी संभव होगा जब यात्रा और सुरक्षा से जुड़ी कोई गंभीर जोखिम की स्थिति नहीं होगी। फिलहाल बोर्ड हालात पर नजर बनाए हुए है और अंतिम फैसला परिस्थितियों के आकलन के बाद लिया जाएगा।

BCB ने रद्द होने की खबरों से किया इनकार

दूसरी ओर, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सीरीज रद्द होने की खबरों को लेकर साफ किया है कि उन्हें अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। BCB के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन नजमुल आबेदीन ने कहा कि PCB की योजना में किसी बदलाव को लेकर बोर्ड को कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान टीम यात्रा करने में असमर्थ रहती है तो यह अलग बात होगी, लेकिन अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें: विराट कोहली को पीछे छोड़ने की तैयारी में जोस बटलर, महज 5 रन बनाते ही इतिहास रच देगा इंग्लैंड का ये खिलाड़ी

उन्होंने यह भी बताया कि बांग्लादेश निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीरीज की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। गौरतलब है कि बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं लिया था, जबकि पाकिस्तान की टीम सुपर-8 चरण से बाहर हो गई थी।

Pakistan bangladesh odi series 2026 tour security threat news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2026 | 07:45 PM

Topics:  

  • Bangladesh Cricket Team
  • Cricket News
  • Pakistan Cricket Team
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.