इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, खत्म नहीं हुआ बाबर आजम का वनवास
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट 24 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। जिसके लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। जिसमें बाबर आजम को जगह नहीं मिली है।
- Written By: मृणाल पाठक
पाकिस्तान टीम और बाबर आजम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: इंग्लैंड और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। यह सीरीज 1-1 से बराबर है। ऐसे में तीसरा टेस्ट निर्णायक होने वाला है, जो 24 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। जिसके लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। जिसमें एक बार फिर बाबर आजम को जगह नहीं मिली है।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने अपने प्लेइंग 11 से बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को शामिल नहीं किया था। जिसके बाद कई तरह के सवाल भी खड़े हुए थे, लेकिन इस मुकाबले में टीम ने शानदार जीत हासिल की थी। इस जीत की वजह स्पिनर नोमान अली और साजिद खान का शानदार प्रदर्शन रहा। जिससे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। जिसके बाद अब तीसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से रावलपिंडी के मैदान पर खेला जाएगा। इसके लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।
The men’s national selection committee has confirmed Pakistan’s playing XI for the third Test against England, starting in Rawalpindi on Thursday, 24 October.#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/bkXGNhXYBu — Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 23, 2024
सम्बंधित ख़बरें
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई प्लेयर दूसरे वनडे में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर चुकता किया अपना पुराना हिसाब
पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हार…बांग्लादेश ने 78 रन से हराया दूसरा टेस्ट, 2-0 से सीरीज जीत किया क्लीन स्वीप
बांग्लादेश के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए बाबर आजम, पाकिस्तान पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडराया
तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहली दफा है जब मसूद ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम में उन्हीं 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन्होंने दूसरा टेस्ट मैच खेला था। दूसरे टेस्ट मैच में बाबर आजम की जगह खेलने वाले कामरान गुलाम ने शतक जड़ा। कामरान ने 118 रनों की पारी खेली। ऐसे में अब तीसरे टेस्ट में भी बाबर की जगह वो ही खेलते दिखाई देंगे।
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के स्पिनरों ने धमाल मचाया था। पाकिस्तान के साजिद खान और नोमान अली ने मिलकर 20 विकेट हासिल किए थे। साजिद ने मैच में 9 विकेट लिए और इंग्लैंड के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। उनकी बदौलत ही पाकिस्तानी टीम मैच जीतने में सफल रही। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत ने ICC की टेस्ट रैंकिंग में मचाया धमाल, विराट कोहली को पछाड़कर हासिल किया नया मुकाम
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी टीम अपने घर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। हाल ही में टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से हारनी पड़ी थी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी उसे हार का सामना करना पड़ा था। इसके चलते पाकिस्तान की हर तरफ आलोचना हो रही थी। पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में 8वें नंबर पर है। टीम ने 9 मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 6 में उसे जीत मिली है।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, आमेर जमाल, नोमल अली, साजिद खान, जाहिद महमूद।
