PAK vs SL: PCB ने लिया ऐतिहासिक फैसला, श्रीलंका टीम की सुरक्षा अब पाकिस्तानी सेना को सौंपी
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान में बम विस्फोटों के बावजूद श्रीलंका ने अपनी क्रिकेट टीम को सुरक्षा का भरोसा देते हुए दौरा जारी रखा। सरकार और पीसीबी ने टीम की सुरक्षा सुनिश्चित की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
श्रीलंका टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan handed Sri Lanka team security to Army: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले के बाद पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बम विस्फोटों के बाद भी श्रीलंका की टीम दौरे को जारी रखा है। पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने श्रीलंका टीम से मिलकर बेहतर सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
इस्लामाबाद में सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद पाकिस्तान सरकार ने श्रीलंका की क्रिकेट टीम की सुरक्षा को पाकिस्तान के सैन्य बलों के हवाले कर दिया है। यह कदम सेना प्रमुख असीम मुनीर के हस्तक्षेप के बाद उठाया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बताया कि अब श्रीलंका की टीम को राज्य स्तरीय सुरक्षा दी जा रही है, जिसके तहत पुलिस, सेना और रेंजर्स मिलकर उनकी सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं।
श्रीलंका ने जारी रखा दौरा
नकवी ने बृहस्पतिवार रात रावलपिंडी स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान मीडिया से कहा कि श्रीलंका सरकार और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के प्रति अपना समर्थन दिखाते हुए दौरा जारी रखने का फैसला किया है।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
Navabharat Nishanebaaz: आतंक के लिए पाक मांगे माफी, न हिस्ट्री रहेगी, न ज्योग्राफी
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
यह भी पढ़ें: PAK vs SL: इस्लामाबाद में आत्मघाती बम विस्फोट, पाकिस्तान में श्रीलंका टीम की सुरक्षा बढ़ाई गई
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने पुष्टि की कि इस्लामाबाद में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी पाकिस्तान छोड़कर स्वदेश लौटना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान और श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के बीच निरंतर संवाद और बातचीत के कारण स्थिति को नियंत्रित किया गया, जिससे सकारात्मक परिणाम सामने आए।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने की बात
नकवी ने बताया कि सेना प्रमुख असीम मुनीर ने श्रीलंका के रक्षा मंत्री प्रमिता बंडारा तेनाकून से टीम की सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा, “फील्ड मार्शल ने स्वयं श्रीलंका के रक्षा मंत्री और सचिव से बात की। मैं शुक्रगुजार हूं कि श्रीलंका के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में रुकने का फैसला किया, जिससे उन्होंने बहुत बहादुरी का परिचय दिया।”
नकवी ने श्रीलंका के खिलाड़ियों से बात की
इसके अलावा, नकवी ने बताया कि उन्होंने खुद श्रीलंका के खिलाड़ियों के साथ लंबी बैठक की थी, ताकि उन्हें आश्वस्त किया जा सके कि उनकी सुरक्षा पाकिस्तान सरकार की पूरी जिम्मेदारी है। नकवी ने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले, न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने सितंबर 2021 में रावलपिंडी में सुरक्षा खतरों के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद पाकिस्तान में अपना टेस्ट दौरा रद्द कर दिया था।
