PAK vs ENG ODI: आज पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच होगा महामुकाबला, जानें पिच और मौसम का हाल और कहां देखें मैच

PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच आज लाहौर में खेला जाएगा। फाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी पाक टीम, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग-11
Pakistan ODI Tri-Series 2026
पाकिस्तान बनाम इंग्लैड सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • वनडे ट्राई-सीरीज में आज पाकिस्तान का सामना इंग्लैड से होगा

  • दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा

  • यह वनड मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा

Pakistan vs England ODI Tri-Series: पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 25 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। लाहौर के गद्दाफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे आमने-सामने होंगी।

मेजबान पाकिस्तान की टीम इस मैच को जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, दूसरी ओर लगातार दो हार झेल चुकी इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज कर अपनी फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी।

इंग्लैंड के लिए 'करो या मरो' की स्थिति

दरअसल, ट्राई-सीरीज के पॉइंट्स टेबल में इस समय पाकिस्तान सबसे मजबूत स्थिति में है। टीम ने अब तक खेले अपने दोनों मैचों में शानदार जीत दर्ज की है और 4 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है। पाकिस्तान का नेट रन रेट भी +1.240 का है। पाकिस्तान को फाइनल का टिकट कटाने के लिए बचे हुए दो मैचों में से सिर्फ एक जीत की दरकार है।

इंग्लैंड की स्थिति बेहद नाजुक

दूसरी ओर, इंग्लैंड की स्थिति बेहद नाजुक है। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम श्रीलंका से 2 विकेट से और पाकिस्तान से 87 रनों से मात खा चुकी है। इंग्लैंड के खाते में फिलहाल शून्य अंक हैं। फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए इंग्लैंड को आज पाकिस्तान और फिर 29 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ अपने दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे।

Pakistan ODI Tri-Series 2026
ICC विमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी, जानें टीम इंडिया का पहला मुकाबला कब होगा

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी

भले ही मौजूदा सीरीज में पाकिस्तान शानदार फॉर्म में हो, लेकिन इतिहास इंग्लैंड के पक्ष में गवाही देता है। वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों का रिकॉर्ड इस प्रकार है:

कुल मुकाबले: 93

इंग्लैंड की जीत: 57

पाकिस्तान की जीत: 33

बेनतीजा मैच: 03

इंग्लैंड का भी रहा है दबदबा

पिछले 5 मैचों का हाल: अगर हम दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच वनडे मैचों की बात करें, तो यहाँ भी इंग्लैंड ने अपना दबदबा दिखाते हुए 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को केवल 1 मैच में सफलता मिली है।

कहां देखें मैच का लाइव?

इस मैच को फैंस Veto App और Tapmad ऐप या वेबसाइट पर मुफ्त लाइव मैच देख सकते है।

जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

आपको बता दें कि गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में आज मैच के दौरान मौसम के सुहावना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बारिश की संभावना बेहद कम है और आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे दर्शकों को पूरे 100 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है। उत्तर दिशा से लगभग 5 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी और शाम के समय तापमान गिरकर 16°C तक जा सकता है।

24 अक्टूबर को हुई थी बारिश

हालांकि, बीते 24 अक्टूबर शनिवार को लाहौर में दोपहर के समय तेज गरज के साथ बारिश हुई थी, लेकिन आज, 25 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह से साफ और क्रिकेट के अनुकूल हो चुका है।

आज गुलाबी रंग में नजर आएगी पाकिस्तान टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज यानी रविवार को इंग्लैंड टीम के खिलाफ होने वाले ट्राई-सीरीज के मुकाबले में अपनी पारंपरिक हरी जर्सी की बजाय गुलाबी रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी। जर्सी बदलने की वजह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मुकाबले को ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान को समर्पित किया है।

Pakistan ODI Tri-Series 2026
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

पाकिस्तान क्रिकेट टीम: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान आगा, हसन नवाज, अराफात मिन्हास, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह और हारिस रऊफ।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन और जोश टंग।

Navbharat Live
navbharatlive.com