मंगलवार को इस बोलर ने फेंकी इस वर्ल्ड कप की सबसे तेज़ गेंद, बैटर भी हो गया हैरान
- Written By: नवभारत डेस्क
-विनय कुमार
मंगलवार, 1 नवंबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (England vs New Zealand T20 World Cup, 2022) के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में इंग्लैंड के सीमर मार्क वुड (Mark Wood) ने अब तक की सबसे तेज रफ्तार की गेंदबाज़ी का दर्शन करा दिया। उनकी एक सुपरसोनिक तेज़ बॉल ने मार्क ने बल्ला संभाले स्ट्राइकर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) को भी चौंका दिया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रनों से हरा दिया।
गौरतलब है कि, इंग्लैंड के महाघातक तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के छठे ओवर की 5वीं गेंद 155 प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। इस बॉल से स्ट्राइकर ग्लेन फिलिप्स की आंखें भी फटी की फटी रह गईं। आपको बता दें कि मार्क वुड ने इस ताज़ा वर्ल्ड कप की अब तक की सबसे तेज बॉल फेंकी।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
आपको याद दिला दें कि इसी सीज़न में मार्क वुड से पहले साउथ अफ्रीका के सीमर एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) ने 153 प्रति घंटा की रफ्तार से बॉल की थी। अब अगर मंगलवार तक की बात की जाए, तो इस ताज़ा वर्ल्ड कप में सबसे तेज गेंद मार्क वुड ,(Mark Wood) ने फेंकी है। इनके अलावा, न्यूजीलैंड के गेंदबाज लोकी फर्गुसन (Lockie Ferguson), ने 151 प्रति घंटा की रफ्तार से बोलिंग की थी। पाकिस्तानी के बोलर हारिस राउफ (Haris Rauf) भी 151 प्रति घंटा की रफ्तार से बॉल कर चुके हैं। पाकिस्तान के ही नसीम शाह (Naseem Shah) भी 148 प्रति घंटा की रफ्तार से बोलिंग की रफ्तार दर्ज़ कर चुके हैं।
इस मुकाबले की बात की जाए, तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग ली थी। इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (Alex Hales) ने 52 और टीम के कप्तान जॉस बटलर (Jos Butler Captain England) 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 180 बनाए थे। जीत के लिए 179 रनों के टारगेट को चेज़ करने मैदान में उतरी न्यूज़ीलैड की टीम 159 रन ही बना सकी और मैच इंग्लैंड के नाम हो गया।
