Asia Cup 2025: भारत के खिलाफ ओमान का जुझारूपन आया सामने, लड़कर हारी टीम, दिखाया दम
ओमान के खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 में दमदार खेल का प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में हांलाकि ओमान की टीम हार गई, लेकिन उसके दो बल्लेबाज ने अर्धशतकी पारी खेली।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ओमान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज (फोटो- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले गए एशिया कप के ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में ओमान को 21 रन से हरा दिया। ओमान इस मैच में हारी जरूर लेकिन उनके बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली। अगर कप्तान जतिंदर की पारी धीमी नहीं होती, तो शायद परिणाम कुछ और हो सकता था।
189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान के सलामी बल्लेबाजों कप्तान जतिंदर सिंह और आमिर कलीम ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 56 रन जोड़े। कप्तान जतिंदर 33 गेंद पर 32 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने।
इसके बाद आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा ने दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। यह जोड़ी भारत के लिए खतरनाक दिख रही थी, लेकिन हर्षित राणा ने कलीम को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। वह 46 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौके की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। हम्माद मिर्जा ने भी अर्धशतक लगाया। वह 33 गेंद पर 51 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। अर्शदीप ने विनायक शुक्ला को आउट कर टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अपना 100वां विकेट लिया। ओमान ने 4 विकेट पर 167 रन बनाए और 21 रन से मैच हारी।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की, तो फिर संजू या अभिषेक में से कौन, इस स्टार खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए थे। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 6 के स्कोर पर शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन की तेज साझेदारी की। 72 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा। अभिषेक 15 गेंद पर 2 छक्के और 5 चौके की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए।
#indvsoman | #AsiaCup2025 – Oman is giving a sensitive and better fight than that starving country Pakistan! pic.twitter.com/BaDsnGJkUi — Kshitij (@Kshitij45__) September 19, 2025
हार्दिक पांड्या 1 और शिवम दुबे 5 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने 13 गेंद पर 26 रन बनाए। संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सैमसन ने 45 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 56 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 18 गेंद पर 29 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव अन्य खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का मौका देने के उद्देश्य से क्रीज पर नहीं उतरे। उन्होंने हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को भी बल्लेबाजी के लिए भेजा। हर्षित 8 गेंद पर 13 और कुलदीप 3 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
ये भी पढें: अर्शदीप के नाम दर्ज हुई ऐतिहासिक उपलब्धि, खुशी से झूमे फैंस, T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनें
ओमान की तरफ से शाह फैसल ने 2, जितेंद्र रामानंदी ने 23 और आमिर कलीम ने 2 विकेट लिए। भारत ने इस जीत के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए एशिया कप सुपर4 में जगह बनाई। भारत ने पाकिस्तान, यूएई और ओमान के खिलाफ अपने मैच जीते।
एजेंसी इनपुट के साथ
