IND A vs AFG A: भारत और अफगानिस्तान के मैच में बारिश ने दी दस्तक, 49 ओवर का हुआ मुकाबला
India vs Afghanishtan: श्रीलंका के दांबुला में भारत ए और अफगानिस्तान के मुकाबले में बारिश ने खलल डाली है, जिस कारण इस वनडे मुकाबले से 1 ओवर घटाकर 49 ओवर का कर दिया गया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
49 Overs Game Due to Rain IND A vs AFG A: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज का दूसरे मुकाबले इस वक्त दांबुला में खेला जा रहा है। इस दौरान तिलक वर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। लेकिन इस मैच में बारिश ने खलल डाल दिया, जिसके चलते मुकाबले को 49 ओवर का कर दिया गया। बारिश आने तक भारतीय टीम 25 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना चुकी थी। कप्तान तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड़ क्रीज पर डटे हुए थे।
अफगानिस्तान के कप्तान ने जीता टॉस
इस मैच में में अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ए की ओर से वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की और पहले ही ओवर से विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अफगानी गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए तेज गति से रन जुटाए।
भारत की तूफानी शुरुआत
भारतीय टीम को पहले विकेट के लिए 74 रन की बेहतरीन साझेदारी मिली। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक और अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 44 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल रहे। वैभव के आउट होने के बाद प्रियांश आर्य बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
सम्बंधित ख़बरें
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
WI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
पहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
शतक से चूके प्रभसिमरन सिंह
दूसरे छोर पर प्रभसिमरन सिंह लगातार आक्रामक बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने महज 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। प्रभसिमरन अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 22वें ओवर में 84 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनकी शानदार पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
ये भी पढ़ें- IND A vs AFG A: श्रीलंका में टीम इंडिया का धमाका, 11 ओवर में ही ठोक दिए 97 रन, प्रभसिमरन का तूफानी अंदाज
बारिश आने तक मजबूत स्थिति में भारत ए
प्रभसिमरन के आउट होने के बाद कप्तान तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने संयम के साथ रन बटोरते हुए स्कोर को 174 तक पहुंचाया। हालांकि 25वें ओवर में बारिश शुरू होने के कारण खेल रोकना पड़ा। मौसम की वजह से मैच को 49 ओवर का कर दिया गया है। बारिश रुकने के बाद मुकाबला दोबारा शुरू होने की उम्मीद है, जबकि भारतीय टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती नजर आ रही है।
