एंटिगुआ ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को दी शिकस्त, ओबेड मैककॉय ने झटके 4 विकेट
Caribbean Premier League 2025: एंटिगुआ के लिए ओबेड मैककॉय ने शानदार गेंदबाजी की। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट झटके।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (फोटो- IANS)
CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में बरबुडा फॉल्कंस और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच सीजन का सातवां मुकाबला खेला गया। इस मैच में बरबुडा फॉल्कंस ने त्रिनबागो नाइट राउडर्स को 8 रन के अंतर से करारी शिकस्त दी। बरबुडा की इस जीत में स्टार तेज गेंदबाज ओबेड मैककॉय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विरोधी टीम के कुल पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एंटिगुआ और बरबुडा फॉल्कंस ने बरबुडा फॉल्कंस के सामने 6 विकेट खोकर 167 रन का ठीकठाक स्कोर खड़ा किया। इस दौरान टीम के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी इमाद वसीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इमाद वसीम ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए। उनकी इस पारी में कुल 2 छक्के और 1 चौका शामिल था।
इसके अलावा फेबियन एलेन ने भी 45 रन का योगदान दिया। उन्होंने ये 45 रन 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से बनाए। दूसरी तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू ने 22 रन योगदान दिया। वहीं, त्रिनबागो के लिए नाथन एडवर्ड और ओसामा तारिक ने विरोधी टीम के 2-2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा अकिल हुसैन और मोहम्मद आमिर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
‘यह जीत मजबूत इरादे और मेहनत का नतीजा’, स्वीडन को 5-1 से रौंदने के बाद बोले नीदरलैंड्स के कप्तान वैन डाइक
W T20 World Cup से पाकिस्तान बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने छीना भारत से नंबर-1 ताज, पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
खराब रन रेट के चलते गंवाया मैच
एंटिगुआ और बरबुडा फॉल्कंस के द्वारा दिया गया 168 रन का स्कोर त्रिनबागो के लिए शुरुआत में मुशिकल नहीं लग रहा था। लेकिन बाद में कुछ कारणों के चलते ये मुश्किल हो गया। सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने 18 गेंद पर 44 रन की पारी खेल शुरुआत भी अच्छी दिलाई। लेकिन, बीच के ओवरों में टॉप ऑर्डर के अन्य बल्लेबाजों की असफलता और धीमे स्ट्राइक रेट ने टीम के लिए लक्ष्य को मुश्किल बना दिया। इस वजह से किरोन पोलार्ड की छठे नंबर पर आकर 28 गेंद पर खेली 43 रन की नाबाद पारी भी बेकार चली गई। त्रिनबागो 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना सकी।
ये भी पढ़ें: एशिया कप में जब भारतीय गेंदबाज ने दिखाया कमाल, महज 4 रन देकर झटके थे 5 विकेट
ओबेट मैककॉय ने झटके 4 विकेट
एंटिगुआ के लिए ओबेड मैककॉय ने शानदार गेंदबाजी की। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट झटके। रखिम कॉर्नवॉल और शाकिब अल हसन ने 1-1 विकेट लिए। ओबेड मैककॉय को मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
एजेंसी इनपुट के साथ
