NZ W vs SA W: ग्रीन का धमाकेदार शतक, मैयर का पंजा; न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर 2-1 से जीती सीरीज
NZ W vs SA W: न्यूजीलैंड महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 66 रन से हराकर वनडे सीरीज 2-1 जीती। मैडी ग्रीन के नाबाद 141 रन और शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत मिली।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
न्यूजीलैंड महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand Women vs South Africa Women: न्यूजीलैंड महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम (NZ W vs SA W) के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज कर ली। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 66 रनों से हराकर वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इससे पहले न्यूजीलैंड महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज में 4-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
शनिवार को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले गए तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। शुरुआती ओवरों में साउथ अफ्रीका का फैसला सही साबित दिख रहा था, जब न्यूजीलैंड ने 3 के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद चौथे विकेट के लिए मैडी ग्रीन और ब्रूकी हैलीडे ने 211 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती थी।
NZ W vs SA W के तीसरे मैच में मैडी ग्रीन ने जड़ा शतक
214 के स्कोर पर हैलीडे का विकेट गिरा। वह शतक लगाने का मौका चूक गईं और 124 गेंदों पर 98 रन की पारी खेलकर आउट हुईं। ग्रीन अंत तक नाबाद रहीं। ग्रीन ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया। वह 128 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 141 रन बनाकर नाबाद लौटीं। ग्रीन और हैलीडे की बेहतरीन पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
Womens T20 World Cup: टूर्नामेंट से बाहर हुई न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज निकली आगे, जानिए सेमीफाइनल का पूरा गणित
मारिजाने कैप का धमाका, दमदार पारी से बनाए कई रिकॉर्ड्स, ऐसा करने वाली साउथ अफ्रीका की पहली बल्लेबाज बनीं
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
IPL के बीच न्यूजीलैंड का बड़ा ऐलान, WC 2026 के लिए चुनी टीम, इन 3 दिग्गजों का होगा आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट
240 रनों पर सिमटी साउथ अफ्रीका
307 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 46.1 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। इसके अलावा, एनेरी डर्कसेन ने 47, क्योले ट्रायन ने 29, और तंजिमव ब्रिट्स ने 25 रन बनाए। इसके अलावा साउथ अफ्रीका की बैटर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज रोजमेरी मैयर ने घातक गेंदबाजी की। मैयर ने 9.1 ओवर में 50 रन देकर 5 विकेट लिए। कप्तान अमेलिया केर ने 2 विकेट लिए, जबकि जेस केर, केली नाइट और नैंसी पटेल को 1-1 विकेट मिला।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: LSG के ऑनर पर आग बबूला हुए ललित मोदी, BCCI से कर दी ये बड़ी मांग
NZ W vs SA W वनडे सीरीज में ग्रीन का शानदार प्रदर्शन
मैडी ग्रीन ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। तीसरे मैच में ग्रीन को नाबाद 141 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं इस सीरीज में ग्रीन ने तीन मैचों में 239 रन बनाई। शानदार प्रदर्शन के लिए मैडी ग्रीन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी पुरस्कार दिया गया।
