NZ vs WI: दूसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड के 575 के जवाब में वेस्टइंडीज की दमदार शुरुआत
New Zealand vs West Indies: बे ओवल टेस्ट में दूसरे दिन वेस्टइंडीज ने बिना विकेट गंवाए 110 रन बनाए। इससे पहले डेवोन कॉनवे के दोहरे शतक से न्यूजीलैंड ने 575 रन पर पारी घोषित की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वेस्टइंडीज बैटर (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand vs West Indies, 3rd Test: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के बे ओवल में खेला जा रहा है। इस टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 110 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की गेंदबाजी बेहद साधारण रही थी लेकिन इसकी क्षतिपूर्ति वेस्टइंडीज ने अपनी बल्लेबाजी से करने की कोशिश की है और दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक बिना विकेट गंवाए 110 रन बना लिए हैं।
जॉन कैंपबेल 60 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 45 और ब्रैंडन किंग 78 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड से पहली पारी के आधार पर अभी भी 465 रन पीछे है। वेस्टइंडीज ने अगर इसी तरह तीसरे दिन भी बल्लेबाजी की, तो टेस्ट रोमांचक हो सकता है।
डेवोन कॉनवे का दोहरा शतक
इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की। न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 1 विकेट पर 334 रन से शुरू की थी। कॉनवे ने 178 और जैकब डफी ने 9 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। डेवोन कॉनवे ने अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया। कॉन्वे 367 गेंद पर 31 चौकों की मदद से 227 रन की पारी खेलकर आउट हुए। ये उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था।
सम्बंधित ख़बरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
BAN vs NZ Highlights: बांग्लादेश का धमाकेदार आगाज, पहले टी20 में न्यूजीलैंड को दी करारी मात
West Indies Championship में बल्लेबाजों के लिए पिच बनी खतरा, जेडन सील्स की गेंद से ये बल्लेबाज हुआ घायल
Bangladesh को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद भी लगा झटका, ICC ने पूरी टीम पर लगाया जुर्माना
यह भी पढ़ें: NZ vs WI: डेवोन कॉनवे ने जड़ा दोहरा शतक, न्यूजीलैंड ने 575 रन पर घोषित की पहली पारी
केन विलियमसन 31 और ग्लेन फिलिप्स 29 रन बनाकर आउट हुए। रचिन रवींद्र 72 और एजाज पटेल 30 रन बनाकर नाबाद रहे। माना जा रहा था कि न्यूजीलैंड रचिन को शतक का मौका देगी, लेकिन कप्तान लैथम ने 8 विकेट पर 575 रन पर पारी घोषित कर दी। पहले दिन लैथम ने 137 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे। लैथम ने 246 गेंद पर 1 छक्के और 15 चौकों की मदद से 137 रन बनाए थे। टेस्ट करियर का ये उनका 15वां शतक था।
वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए, जबकि जायडन सिल्स, एंडरसन फिलिप, और जस्टिन ग्रिव्स ने 2-2 विकेट लिए। 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे चल रही है। सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड विजयी रही थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
