-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Nz Vs Wi Devon Conway Scored Double Century New Zealand Declare At 575
NZ vs WI: डेवोन कॉनवे ने जड़ा दोहरा शतक, न्यूजीलैंड ने 575 रन पर घोषित की पहली पारी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
New Zealand vs West Indies: तीसरे टेस्ट में डेवोन कॉनवे के दोहरे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान में 575 रन बनाकर पारी को घोषित कर दी।

टॉम लैथन और डेवोन कॉनवे (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand vs West Indies, 3rd Test: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में डेवोन कॉनवे के दोहरे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 575 रनों पर पारी घोषित कर दी। डेवोन कॉनवे ने अपने करियर में यह दूसरा दोहरा शतक लगाया है।
बे ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने अपना दोहरा शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 1 विकेट पर 334 रन से शुरू की थी। डेवोन कॉनवे ने 178 और जैकब डफी ने 9 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। कॉनवे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना दूसरा दोहरे शतक पूरा किया।
डेवोन कॉनवे ने 367 गेंदों का सामना करते हुए 31 चौकों की मदद से 227 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। ये उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था। इस दोहरे शतक से कॉनवे का आत्मविश्वास काफी बढ़ा होगा। कॉनवे के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा। वो लंबी समय से बड़ी पारी के तलाश में थे। इस पारी से कॉनवे को तोड़ी राहत मिली होगी।
सम्बंधित ख़बरें
कीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’
Women’s T20 World Cup: अमेलिया केर का कप्तानी धमाका, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में आयरलैंड को 4 रनों से दी मात
New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
575 रन पर न्यूजीलैंड ने पारी घोषित की
तीसरे टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली पारी में डेवोन कॉनवे के अलावा केन विलियमसन 31 और ग्लेन फिलिप्स 29 रन बनाकर आउट हुए। रचिन रवींद्र 72 और एजाज पटेल 30 रन बनाकर नाबाद रहे। माना जा रहा था कि न्यूजीलैंड रचिन को शतक का मौका देगी, लेकिन कप्तान टॉम लैथम ने 8 विकेट पर 575 रन पर पारी घोषित कर दी।
टॉम लैथम की शतकीय पारी
पहले दिन लैथम ने 137 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे। लैथम ने 246 गेंद पर 1 छक्के और 15 चौकों की मदद से 137 रन बनाए थे। टेस्ट करियर का ये उनका 15वां शतक था। वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए, जबकि जायडन सिल्स, एंडरसन फिलिप, और जस्टिन ग्रीव्स ने 2-2 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: AUS vs ENG: इंग्लैंड 286 रनों पर सिमटी, बेन स्टोक्स शतक से चूके, ऑस्ट्रेलिया को मिली बढ़त
वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी की सधी शुरुआत की है। शुरुआती 8 ओवर में वेस्टइंडीज ने 38 रन बना लिए हैं। जॉन कैंपबेल 14 और ब्रैंडन किंग 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे चल रही है। सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड विजयी रही थी।
Nz vs wi devon conway scored double century new zealand declare at 575
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMगहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’
Jul 02, 2026 | 05:14 PMExclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PMमुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
Jul 02, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














