48 घंटे में लौटाना होगा Asia Cup ट्रॉफी…वरना नकवी पर नकेल कसने की तैयारी में BCCI, गरमाया माहौल
Asia Cup 2025 Controversy: भारत ने एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान को हराया, लेकिन ट्रॉफी अब तक बीसीसीआई को नहीं मिली है; विवाद पर 4 नवंबर को आईसीसी बैठक में चर्चा होगी।
- Written By: अक्षय साहू
एशिया कप ट्रॉफी को लेकर विवाद जारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025 Trophy Update: भारत ने एशिया कप 2025 का फाइनल पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीता था, लेकिन अब तक ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नहीं सौंपी गई है। बीसीसीआई को उम्मीद है कि ट्रॉफी अगले एक-दो दिनों में मुंबई स्थित अपने मुख्यालय तक पहुंच जाएगी। हालांकि, अगर यह गतिरोध बना रहा, तो भारतीय बोर्ड 4 नवंबर को दुबई में होने वाली आईसीसी की तिमाही बैठक में इस मुद्दे को उठाने की योजना बना रहा है।
फाइनल मैच जीतने के बाद, भारतीय टीम ने पाकिस्तान के गृह मंत्री और एसीसी एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। नकवी ने पहले कहा था कि वह ट्रॉफी भारत को देंगे, लेकिन इसे व्यक्तिगत रूप से टीम इंडिया के खिलाड़ी खुद प्राप्त करेंगे।
सूर्यकुमार ने किया था हाथ मिलने से इंकार
एशिया कप के दौरान, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया था। यह दोनों देशों के बीच बढ़े हुए तनाव का परिणाम था। साथ ही, भारतीय टीम ने एशिया कप के तीनों मुकाबलों के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ियों से भी हाथ नहीं मिलाया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘वे हमारा सहयोग नहीं कर रहे…’, IPL टीम मालिकों पर भड़का BCCI; दे डाली सीधी चेतावनी
खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का नया फरमान, IPL सीजन के पीक पर आकर क्यों लेना पड़ा ये फैसला
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! इस खतरनाक टीम के सामने मिल सकता है मौका, BCCI ने किया ऐलान
IPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
VIDEO | Mumbai: BCCI Secretary Devajit Saikia has expressed disappointment over the delay in receiving the Asia Cup trophy, more than a month after India’s triumph in the tournament. He said, “We are not very happy with the way the trophy has not been handed over to us even… pic.twitter.com/LqVzTArNvH — Press Trust of India (@PTI_News) October 31, 2025
बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि उन्हें एक महीने बाद भी ट्रॉफी नहीं मिली है, जिससे वे निराश हैं। बीसीसीआई ने एसीसी अध्यक्ष को इस मामले पर पत्र लिखा था, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ट्रॉफी जल्द नहीं दी जाती, तो बीसीसीआई इस मुद्दे को आईसीसी की बैठक में उठाएगा। सैकिया ने विश्वास जताया कि एक दिन ट्रॉफी भारत को जरूर मिलेगी, लेकिन समय तय नहीं है।
यह भी पढ़ें: नशे में धुत्त मंत्री…शराब पिलाई और तीन बार यौन उत्पीड़न किया, मामला खुला तो हिल गया पूरा देश
गुवाहाटी टेस्ट के समय में बदवाल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में होने वाला दूसरा टेस्ट मैच ऐतिहासिक हो सकता है। पहली बार टेस्ट क्रिकेट में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय के हिसाब से सेशन के क्रम में बदलाव हो सकता है। इसके अनुसार, चाय का ब्रेक लंच से पहले हो सकता है, ताकि छह घंटे के खेल को सही से समायोजित किया जा सके। इस बदलाव पर चर्चा चल रही है, लेकिन अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
