ICC के चपेटे में आ सकते हैं सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के शिकायत पर होगा एक्शन

Suryakumar Yadav Likely To Be Fined: सूर्यकुमार यादव को आईसीसी की तरफ से सजा मिल सकती है। उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद उन्होंने राजनीतिक बयान दिया था।
ICC के चपेटे में आ सकते हैं सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के शिकायत पर होगा एक्शन
सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Suryakumar Yadav Likely To Be Fined By ICC: एशिया कप में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर आईसीसी कड़ा एक्शन ले सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना या फिर फटकार लगाई जा सकती है। सूर्यकुमार यादव के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के पास शिकायत दर्ज करवाई थी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 14 सितंबर के मामले पर आईसीसी के सामने शिकायत की। 14 सितंबर को दुबई में हुए भारत-पाकिस्तान मैच के बाद का है, जब भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने पाहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताई और जीत को भारतीय सेना को समर्पित किया, जो ऑपरेशन सिंदूर में शामिल थी।

पीसीबी ने की थी शिकायत

पीसीबी का कहना है कि इस तरह के बयान खेल को राजनीति से जोड़ते हैं। खेल का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। इसलिए पाकिस्तान ने आईसीसी से सूर्यकुमार यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब आईसीसी सूर्यकुमार यादव पर नियमों के उल्लंघन के चलते जुर्माना या सजा दे सकता है।

पीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखते हुए कहा कि सूर्यकुमार यादव की टिप्पणी राजनीतिक थी, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच के बाद भारतीय सेना और पाहलगाम आतंकी हमले का ज़िक्र किया था। पीसीबी ने इस बयान को खेल में राजनीति लाने की कोशिश बताया और आईसीसी से शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में आईसीसी ने गुरुवार को सूर्यकुमार यादव की सुनवाई पूरी कर ली है।

सुनवाई के दौरान सूर्यकुमार यादव रहे मौजूद

एक टूर्नामेंट सूत्र ने मीडिया एजेंसी को नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सूर्यकुमार यादव ने आज आईसीसी की सुनवाई में भाग लिया, जहां उनके साथ बीसीसीआई के सीओओ और क्रिकेट ऑपरेशन्स मैनेजर भी मौजूद थे। सुनवाई के दौरान डेविड रिचर्डसन ने सूर्यकुमार को समझाया कि उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जो राजनीतिक माने जा सकते हों।

सूत्र के अनुसार अभी तक सजा को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन चूंकि यह मामला लेवल 1 के उल्लंघन के तहत आता है, इसलिए इसमें या तो चेतावनी दी जा सकती है या फिर मैच फीस का 15% जुर्माने के रूप में काटा जा सकता है। अब फैसला आईसीसी के रेफरी पर निर्भर करेगा कि सूर्य को चेतावनी मिलेगी, जुर्माना लगेगा या उन्हें पूरी तरह बरी कर दिया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com