SA20 में भारतीय खिलाड़ियों पर नहीं लगेगी बोली, लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने बताई बड़ी वजह
SA20 Season 4 Player Auction List: SA20 लीग की नीलामी में इस बार किसी भारतीय खिलाड़ी पर बोली नहीं लगेगी। कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने इसकी वजह खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर स्पष्टता की कमी बताई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ग्रीम स्मिथ (फोटो-सोशल मीडिया)
No Indian in SA20 Season 4 Player Auction List: साउथ अफ्रीका की टी20 फ्रेंचाइजी लीग एसए 20 (SA20) सीजन-4 का नीलामी 9 सितंबर को होना है। इस लीग के कमिश्नर और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा कि नीलामी सूची में भारतीय खिलाड़ियों को नहीं रखा गया है। उन्होंने इसके पीछे “उपलब्धता को लेकर स्पष्टता की कमी” को मुख्य कारण बताया है।
नीलामी 9 सितंबर को जोहानिसबर्ग में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 241 विदेशी और 308 स्थानीय खिलाड़ी पंजीकृत हैं। इनमें से 25 विदेशी और 59 दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी लीग में जगह बनाने के लिए बोली में शामिल होंगे। स्मिथ ने भारतीय मीडिया से बातचीत में बताया कि नीलामी के लिए कुल 13-14 भारतीय खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था।
इन खिलाड़ियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
एसए20 की नीलामी के लिए पंजीकरण कराने वाले भारतीय खिलाड़ियों में पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल, अंकित राजपूत, सरुल कंवर, अनुरीत सिंह कथूरिया, अंसारी मारौफ, महेश अहीर, निखिल जागा, मोहम्मद फैद, केएस नवीन, इमरान खान, वेंकटेश गैलीपल्ली और अतुल यादव शामिल थे। इनमें कोई भी खिलाड़ी अंतिम सूची में जगह नहीं बना पाए।
सम्बंधित ख़बरें
Ebola Virus Congo: कांगो में इबोला का खौफनाक तांडव, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा भारी हड़कंप
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
Dada First Look: गांगुली बनकर छाए राजकुमार राव, लेकिन लुक देख भड़के यूजर्स, बोलें-‘AI से बनाया है क्या?’
Dada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
BCCI की नीति है बड़ी बाधा
भारत में सक्रिय खिलाड़ी चाहे वे अंतरराष्ट्रीय हों या घरेलू, BCCI की अनुमति के बिना विदेशी लीग में भाग नहीं ले सकते। इसके लिए खिलाड़ियों को पहले भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेना होता है और फिर बोर्ड से NOC (अनापत्ति प्रमाणपत्र) प्राप्त करना पड़ता है। हाल ही में भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने UAE की ILT20 लीग के लिए पंजीकरण कराया है। जिससे यह साफ हो गया है कि वो अब घरेलू मुकाबला भी नहीं खेलेंगे।
यह भी पढ़ें: ODI में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद भी चिंतित हैं मैथ्यू ब्रीट्जके, कहा- अब डर लगता है कि…
दिनेश कार्तिक बने थे पहले भारतीय खिलाड़ी
दिनेश कार्तिक ने 2024 में भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उसके बाद वो SA20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने। उन्होंने कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने जनवरी 2025 में पार्ल रॉयल्स के लिए पदार्पण किया था।
सौरव गांगुली होंगे प्रिटोरिया कैपिटल्स हेड कोच
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आगामी सीज़न में प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। स्मिथ ने कहा कि हमारे लिए ‘दादा’ जैसा दिग्गज कोच रखना उत्साहजनक है। उनके अनुभव से खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। मुझे विश्वास है कि वह नीलामी में अच्छे खिलाड़ियों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे।
