IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज, विराट कोहली पर भारी पड़े मिचेल और फिलिप्स
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड ने 41 रनों से तीसरे वनडे में जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीत ली है। विराट कोहली की शतकीय पारी बेकार गई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
न्यूजीलैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs New Zealand, 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बड़ी जीत हासिल की। न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे मुकाबले में 41 रनों से हराकर वनडे सीरीज अपने नाम की। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने में कामयाब रही।
इससे पहले भारतीय टीम को मार्च 2019 में घरेलू मैदान पर किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज़ में हार का सामना करना पड़ा है। उस समय भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 0-2 से पीछे था, लेकिन शानदार वापसी करते हुए उसने सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली थी। वहीं, न्यूज़ीलैंड के लिए यह जीत ऐतिहासिक रही। कीवी टीम ने वर्ष 1989 से भारत का दौरा करते हुए कई द्विपक्षीय वनडे मुकाबले खेले हैं, लेकिन भारतीय सरज़मीं पर यह उनकी पहली वनडे सीरीज़ जीत है।
न्यूजीलैंड ने खराब शुरुआत के बाद पलटा पासा
इंदौर में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने के बाद न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी खराब रही। महज 5 रनों के स्कोर पर ही दो विकेट गिर गया। हेनरी निकोल्स बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उसके बाद डेवॉन कॉनवे 5 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद विल यंग और डेरिल मिचेल के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई। विल यंग 30 रन बनाकर आउट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
वहीं एक छोर पर डेरिल मिचेल मौजूद रहे। ग्लेन फिलिप्स के रूप में उन्हें नया साथी मिला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 186 गेंदों में 219 रनों की साझेदारी हुई है। इसी बीच में डेरिल मिचेल ने अपना शतक पूरा किया। उसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने शतकीय पारी खेली। डेरिल मिचेल ने 137 और ग्लेन फिलिप्स ने 106 रनों की पारी खेली। 50 ओवर में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए।
भारत की खराब शुरुआत
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की खराब शुरुआत रही। रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद शुभमन गिल 23 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, इस दौरान विराट कोहली एक छोर पर टिके रहे। गिल के बाद अय्यर भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल महज 1 रन बनाकर चलते बने। 71 के स्कोर पर भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवा दिया।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स का शतक, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 338 रनों का टारगेट
यहां से विराट कोहली को नीतीश रेड्डी का साथ मिला। कोहली और रेड्डी के बीच 88 रनों की साझेदारी हुई। नीतीश रेड्डी 53 रन बनाकर आउट हो गए। इसी बीच विराट कोहली ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। रेड्डी के बाद जडेजा 12 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से हर्षित राणा ने विराट कोहली का साथ दिया।
विराट कोहली का वनडे में 54वां शतक
दोनों के बीच 7वें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई। इसी बीच विराट कोहली ने अपना वनडे का 54वां शतक बनाया। वहीं हर्षित राणा ने अपना पहला अर्धशतक बनाया। हर्षित राणा के आउट होते ही भारतीय टीम 296 रनों पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए फोक्स ने 3, क्लर्क ने 3 और लेनेक्स ने 2 विकेट चटकाए।
