-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Won 2nd Odi By 7 Wickets Against India Daryl Mitchell Century
IND vs NZ: केएल राहुल का शतक बेकार, डेरिल मिचेल ने लूटी महफिल; भारतीय टीम को मिली करारी हार
- Written By: उज्जवल सिन्हा
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। डेरिल मिचेल की शतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की।

विल यंग और डेरिल मिचेल (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs New Zealand, 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। डेरिल मिचेल की शानदार शतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने यह जीत हासिल की। अब दोनों टीमों की नजरें 18 जनवरी को होने वाले तीसरे और आखिरी मुकाबले पर होगी।
बुधवार को निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर मेजबान भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 12.2 ओवरों में 70 रन जुटाए। रोहित शर्मा 38 गेंदों में 4 चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से कप्तान गिल ने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन शुभमन गिल 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कोहली ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
केएल राहुल ने खेली शतकीय पारी
भारतीय टीम 118 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 गेंदों में 73 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 191 के स्कोर तक पहुंचाया। जडेजा टीम के खाते में 27 रन जोड़कर आउट हुए। केएल राहुल एक छोर पर टिके रहे और अपना 8वां शतक पूरा किया। केएल राहुल ने इस पारी में 92 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 छक्के और 11 चौकों के साथ नाबाद 112 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्चियन क्लार्क ने 3 विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारत सीधे क्वार्टर फाइनल में; पाकिस्तान से कब होगी टक्कर?
ZIM vs IND: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने दर्ज की पहली जीत
यह भी पढ़ें: केएल राहुल के शतक पर झूमे ससुर सुनील शेट्टी, पोस्ट शेयर कर बोले- ‘तुम पर गर्व है बेटा’
मिचेल और यंग के बीच 162 रनों की साझेदारी
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। डेवॉन कॉनवे 16 और हेनरी निकोल्स 10 रन बनाकर आउट हो गए। यहां के बाद विल यंग और डेरिल मिचेल ने 162 रनों की साझेदारी करके मुकाबले को पूरी तरह से न्यूजीलैंड के पक्ष में कर दिया। हालांकि, 87 के स्कोर पर विल यंग आउट हो गए।
डेरिल मिचेल की नाबाद शतकीय पारी से जीता न्यूजीलैंड
विल यंग के आउट होने के बाद डेरिल मिचेल ने अपना शतक पूरा किया। यह मिचेल का 8वां शतक था। डेरिल मिचेल ने 96 गेंदों में अपना शतक बनाया। डेरिल मिचेल ने नाबाद 131 रनों की पारी खेली। मिचेल ने 117 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 2 छक्के लगाकार नाबाद 131 रन बनाए। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली और टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। भारत के लिए हर्षित राणा ने 1, कुलदीप यादव ने 1 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट चटकाए।
वनडे में NZ बनाम IND के लिए सबसे ज़्यादा शतक
- 5 – नाथन एस्टल (29 पारियां)
- 3 – डेरिल मिचेल (10 पारियां)*
- 3 – क्रिस केर्न्स (28 पारियां)
- 3 – रॉस टेलर (34 पारियां)
New zealand won 2nd odi by 7 wickets against india daryl mitchell century
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
Jul 26, 2026 | 04:02 PMग्रेटर नोएडा हादसे में बड़ी कार्रवाई; सुपरवाइजर और कंपनी ब्लैकलिस्ट, ठेकेदार पर पहले ही हो चुकी है FIR
Jul 26, 2026 | 03:59 PMमहाराष्ट्र में किसानों के लिए बड़ी राहत: 56 लाख किसानों का 48 हजार करोड़ का कर्ज होगा माफ, शेलार ने की घोषणा
Jul 26, 2026 | 03:50 PM‘दिल की तन्हाई’ के 30 साल पूरे, अनु मलिक ने शाहरुख खान की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 26, 2026 | 03:47 PMनागपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: ई-चालान के झांसे में आकर ऑटोमोबाइल व्यापारी ने गंवाए ₹9.69 लाख!
Jul 26, 2026 | 03:40 PMछात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस
Jul 26, 2026 | 03:37 PMक्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
Jul 26, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














