30 की उम्र और 15 साल का सफर, न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
Lauren Down: न्यूजीलैंड की 30 वर्षीय स्टार बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसी के साथ उनके 15 साल लंबे शानदार करियर का अंत हो गया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Lauren Down retirement from Cricket: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट से बड़ी खबर सामने आई है। टीम की भरोसेमंद बल्लेबाज लॉरेन डाउन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ऑकलैंड में जन्मी और पली-बढ़ी डाउन ने अपने राज्य और देश का लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया। संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात रही और देश के लिए खेलने का अवसर पाकर वह खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानती हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि ड्रेसिंग रूम का माहौल और साथियों के साथ बिताया समय उन्हें सबसे ज्यादा याद आएगा।
घरेलू क्रिकेट में शानदार करियर
30 वर्षीय डाउन ने साल 2011 में ऑकलैंड के लिए टी20 डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कुल 202 मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया। ऑकलैंड के लिए 101 लिस्ट ए और 101 टी20 मुकाबले खेलते हुए वह टीम की तीसरी सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं।
टी20 क्रिकेट में उन्होंने 1496 रन बनाए, जबकि लिस्ट ए में उनके नाम 2690 रन दर्ज हैं। करियर की शुरुआत में वह ऑलराउंडर की भूमिका में भी नजर आईं और 41 विकेट हासिल किए। वह पांच बार हैलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं। 2019-20 के फाइनल में 90 रनों की दमदार पारी खेलकर उन्होंने ऑकलैंड को नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट्स पर 67 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी ने रचा इतिहास, दिमित्रोव को हराकर पहली क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Cristiano Ronaldo Support: स्टैंड्स में दिखे धोनी और कोहली, FIFA 2026 में रोनाल्डो को करने पहुंचे थे सपोर्ट
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
News | After 35 ODIs, 13 T20Is and over 200 games for the Auckland Hearts, Lauren Down has called time on her cricket career. Story | https://t.co/TQrnA1WPc6 📲 pic.twitter.com/WPKLXQXc2e — WHITE FERNS (@WHITE_FERNS) February 18, 2026
2018 में मिला इंटरनेशनल मौका
घरेलू क्रिकेट में निरंतर प्रदर्शन का इनाम उन्हें 2018 में मिला, जब न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम में उनका चयन हुआ। उन्होंने मार्च 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। उनका वनडे करियर लगभग छह साल तक चला और दिसंबर 2024 में उन्होंने अपना आखिरी ODI मैच खेला। टी20 इंटरनेशनल में उनका डेब्यू फरवरी 2020 में हुआ, जबकि दिसंबर 2022 में उन्होंने अंतिम टी20 मुकाबला खेला। न्यूजीलैंड की ओर से उन्होंने 35 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बे ओवल में खेली गई 90 रन की पारी उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की यादगार पारियों में शामिल रही।
ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कारनामा, महिला क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी
चोट और वापसी की प्रेरक कहानी
2022 में अंगूठे की चोट के कारण वह महिला विश्व कप से बाहर हो गई थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वापसी करते हुए 2023 के आईसीसी महिला टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाई। मातृत्व अवकाश के बाद भी उन्होंने सफल वापसी कर सभी को प्रेरित किया। न्यूजीलैंड महिला टीम के कोच बेन सॉयर ने उनके समर्पण और टीम भावना की सराहना की, जबकि साथी खिलाड़ी मैडी ग्रीन ने उन्हें मेहनती और शानदार टीममेट बताया।
