न्यूजीलैंड महिला टीम ने रचा इतिहास, भारत को पीछे छोड़ते हुए बनाया सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड
New Zealand Women: न्यूजीलैंड महिला टीम ने महिला वनडे क्रिकेट में इतिहास रचा, अमेलिया केर की नाबाद शतकीय पारी की मदद से सबसे बड़े रन चेज में भारत का रिकॉर्ड तोड़ते ऐतिहासिक जीत हासिल की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
न्यूजीलैंड महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand Women Create History: न्यूजीलैंड महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड टीम ने महिला वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए इतिहास रच दिया।
न्यूजीलैंड से पहले महिला क्रिकेट में सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम था। वनडे विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 339 रन का टारगेट दिया था। भारतीय टीम ने 48.3 ओवर में 5 विकेट पर 341 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता था। अब सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया है।
महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा रन चेज
| स्कोर (टारगेट) | टीम | विपक्ष | स्थान | साल |
|---|---|---|---|---|
| 350/8 (347) | न्यूजीलैंड विमेंस | साउथ अफ्रीका | वेलिंगटन | 2026 |
| 341/5 (339) | इंडिया विमेंस | ऑस्ट्रेलिया | नवी मुंबई | 2025 |
| 331/7 (331) | ऑस्ट्रेलिया विमेंस | इंडिया | विशाखापत्तनम | 2025 |
| 302/6 (302) | श्रीलंका विमेंस | साउथ अफ्रीका | पोटचेफस्ट्रूम | 2024 |
| 289/3 (289) | ऑस्ट्रेलिया विमेंस | न्यूजीलैंड | नॉर्थ सिडनी | 2012 |
अमेलिया केर की नाबाद शतकीय पारी से न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत
347 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड महिला टीम के लिए अमेलिया केर तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आई। इसके बाद से अमेलिया केर ने 139 गेंदों का सामना करते हुए 39 चौके और 1 छक्के लगाते हुए नाबाद 179 रनों की पारी खेली। इस पारी के बदौलत न्यूजीलैंड महिला टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। अमेलिया केर को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
IPL के बीच न्यूजीलैंड का बड़ा ऐलान, WC 2026 के लिए चुनी टीम, इन 3 दिग्गजों का होगा आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट
महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड, बनीं तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज
IND-W vs SA-W: सीरीज गंवाने के बाद साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में टॉस बनेगा गेम चेंजर
मुकाबले का हाल
वेलिंगटन में खेले गए दूसरे मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान लौरा वॉल्वर्ड्ट के 69, एनेके बॉश के 91, और कोले ट्रायन के 25 गेंदों पर बनाए 52 रन की मदद से 6 विकेट पर 346 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड महिला टीम के लिए ब्री इलिंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। वहीं केली नाइट ने 2 विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें: NZ W vs SA W: न्यूजीलैंड महिला टीम ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराया
जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लेकिन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान अमेलिया कर ने इस बड़े लक्ष्य का संभव बनाया और मुकाबले को 2 विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया। अमेलिया केर 139 गेंद पर 23 चौकों और 1 छक्के की मदद से 179 रन बनाकर नाबाद रहीं। केर के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज इजी गेज ने 48 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली।जॉर्जिया प्लिमर ने 23, मेडी ग्रीन ने 13, ब्रूक हेलिडे ने 14, जेस केर ने 14 और इजी शार्प ने 11 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने 3 विकेट चटकाए। वहीं मसाबता क्लास ने 2 विकेट अपने नाम किए।
