-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Vs West Indies 1st Test Draw With Justin Greaves Double Century
जस्टिन ग्रीव्स-शाई होप और रोच ने न्यूजीलैंड के मुंह से छीनी जीत, वेस्टइंडीज ने पहला टेस्ट ड्रा कराया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
New Zealand vs West Indies 1st Test draw: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पहला टेस्ट ड्रा रहा। वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने नाबाद दोहरा शतक लगाकर मुकाबले को ड्रा करवा लिया।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand vs West Indies, 1st Test: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पलटवार करते हुए मुकाबले को ड्रा करवा लिया है। क्राइस्टचर्च में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को ड्रा पर रोक यह दिखा दिया कि इस टीम का इतिहास कितना गौरवशाली रहा है। वेस्टइंडीज टीम हर बार अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाती आई है। चाहें अच्छा प्रदर्शन हो या बुरा। एक बार फिर वेस्टइंडीज ने अपने पुराने ऐतिहासिक और गौरवशाली इतिहास का फिर से उदाहरण दिया है।
531 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन जस्टिन ग्रीव्स और केमार रोच ने संयम और धैर्य का परिचय देते हुए शानदार बल्लेबाजी की। इस साझेदारी को काफी लंबे समय तक याद रखा जाएगा। ग्रीव्स 202 और रोच 58 बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 67.5 ओवर में 180 रन की नाबाद साझेदारी हुई। ये ड्रा वेस्टइंडीज के लिए जीत है और जिन परिस्थितियों में आई है वो जीत से भी बड़ी है।
पांचवें दिन की शुरुआत में शाई होप का विकेट गिरा। इस विकेट के बाद न्यूजीलैंड के लिए जीत आसान लग रही थी। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए केमार रोच ने विकेट पर पहले से मौजूद जस्टिन ग्रीव्स का साथ दिया। दोनों ने ऐतिहासिक और यादगार बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड से जीत छीनकर मैच को ड्रा करा दिया। यह ड्रा वेस्टइंडीज के लिए जीत से भी बड़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs PAK: पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 90 रन से हराकर WTC में पहुंचाया सबसे नीचे
WI vs PAK: वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बना ऐसा अनोखा रिकॉर्ड
लेनोक्स की घातक गेंदबाजी ने तोड़ी वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
जस्टिन ग्रीव्स ने जड़ा दोहरा शतक
जस्टिन ग्रीव्स 388 गेंद पर 202 रन बनाकर नाबाद रहे। ग्रीव्स का यह पहला दोहरा शतक है। यह दोहरा शतक भी न्यूजीलैंड में आया है। जहां बल्लेबाजी करना काफी कठिन माना जाता है। वहीं यह उनका दूसरा शतक है। ग्रीव्स का साथ देने वाले केमार रोच भी 233 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 58 रनों की पारी खेली। 37 साल के रोच का यह पहला अर्धशतक था। उनका यह पहला अर्धशतक वेस्टइंडीज क्रिकेट फैंस कभी नहीं भूलेंगे। वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 457 रन बनाए और मैच ड्रॉ रहा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए शाई होप और ग्रीव्स ने संभाला था मोर्चा
इसके पहले, 531 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने अपने 4 शीर्ष बल्लेबाजों को 72 के स्कोर पर खो दिया। इस समय वेस्टइंडीज पर बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा था। यहीं से शाई होप और ग्रीव्स ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 196 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए टीम को मैच में वापस ले आए। दोनों ने 63.4 ओवर तक बल्लेबाजी की। पांचवें दिन के पहले सेशन में होप पांचवें विकेट के रूप में 268 पर आउट हुए। होप का भी इस टेस्ट को ड्रा कराने में अहम योगदान रहा। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 234 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों से सजी 140 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: शाई होप ने जड़ा चौथा शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज को कराई वापसी
मुकाबले का हाल
मैच पर नजर डालें तो, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 231 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज पहली पारी में 167 पर सिमटकर पहली पारी में 64 रन से पिछड़ी थी। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट पर 466 रन बनाकर घोषित की और पहली पारी में मिले 64 रन की बढ़त के आधार पर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 531 रन दिया था। वेस्टइंडीज के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 164 ओवर था। 72 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद जिस तरह वेस्टइंडीज ने ग्रिव्स, होप और रोच की बदौलत इस टेस्ट को ड्रा कराया, वो इस टीम की ताकत, साहस और इतिहास रचने की क्षमता को दिखाता है।
New zealand vs west indies 1st test draw with justin greaves double century
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














