NZ vs IND: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, एलन, फर्ग्यूसन और सीफर्ट की हुई वापसी

New Zealand Cricket ODI Team Squad: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर 2026 को खेला जाएगा।
New Zealand Cricket ODI Team Squad
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीमसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की वनडे टीम में वापसी हुई है।

  • रचिन रविंद्र श्रृंखला के केवल शुरुआती 3 मैच खेलेंगे।

  • मिचेल सैंटनर वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगे।

  • न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमें चुनी हैं।

  • तीसरे वनडे मैच के बाद टेस्ट टीम के खिलाड़ी रवाना हो जाएंगे।

NZ vs IND ODI Series: भारत के खिलाफ आगामी 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान हो गया है। इस सीरीज के जरिए कीवी टीम में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट जैसे स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है। इसके अलावा, युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र भी कंधे की चोट से उबरकर टीम में लौट आए हैं।

चोट के कारण रविंद्र भारत के खिलाफ मार्च 2026 में खेली गई टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर 2026 को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा।

दो अलग-अलग टीमों का हुआ चयन

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक अनोखी रणनीति अपनाते हुए इस 5 मैचों की सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमों का ऐलान किया है। शुरुआती 3 वनडे मैचों के लिए एक टीम चुनी गई है, जबकि आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए दूसरी टीम मैदान पर उतरेगी।

हालांकि, दोनों ही टीमों की कप्तानी अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर को सौंपी गई है। बोर्ड के अनुसार, तीसरे वनडे मैच के बाद टीम का एक बड़ा हिस्सा आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटने के लिए वेलिंगटन रवाना हो जाएगा।

New Zealand Cricket ODI Team Squad
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

स्टार खिलाड़ियों की लंबे समय बाद वापसी

इस सीरीज में कई अनुभवी खिलाड़ियों की लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी हो रही है। फिन एलन और तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2023 में खेला था। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट करीब 18 महीने बाद न्यूजीलैंड की घरेलू सीरीज (पाकिस्तान टीम के खिलाफ) के बाद वनडे टीम में दिखाई देंगे। रचिन रविंद्र को केवल पहले 3 वनडे मैचों के लिए टीम में जगह मिली है।

New Zealand Cricket ODI Team Squad
होल्कर स्टेडियम में आज होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला, जानें कैसी है पिच और मौसम का मिजाज

चोटिल खिलाड़ियों की सूची

यह टीम काफी हद तक उसी टीम की तरह है जिसने इस साल जनवरी में भारत के खिलाफ 2-1 से ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीती थी। हालांकि, कुछ प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण इस बार चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। जैक फाउल्क्स (हिप फ्लेक्सर), विल ओ'रूर्क (काफ) और बेन सियर्स (टखने की चोट) अपनी चोटों से उबरने के लिए फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब से गुजर रहे हैं।

वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम

वनडे सीरीज के पहले 3 मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग और ​​ब्लेयर टिकनर।

आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com