T20 World Cup 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की-11
T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। आइए देखते हैं ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत बनाम न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs New Zealand, Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं भारतीय टीम को बल्लेबाजी को न्योता दिया। न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है। वहीं भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है।
टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। हम उन्हें एक ऐसे स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे, जिसे हासिल किया जा सके। यह शानदार मौका है। लड़कों को इससे आत्मविश्वास मिलेगा। यह सबसे बड़ा मंच है। मैककॉन्ची के स्थान पर डफी खेल रहे हैं।”
टॉस हारने के बाद सूर्या ने क्या कहा?
वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “पहले बल्लेबाजी करने पर खुशी हुई क्योंकि हम काफी अच्छा कर रहे हैं। सेमीफाइनल या फाइनल में रन बनाना हमेशा अच्छा होता है। यह नया वर्ल्ड कप है और हम इसके लिए उत्साहित हैं। उम्मीद है कि हम उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमारी टीम में कोई बदलवा नहीं है।”
सम्बंधित ख़बरें
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारत सीधे क्वार्टर फाइनल में; पाकिस्तान से कब होगी टक्कर?
ZIM vs IND: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने दर्ज की पहली जीत
भारतीय टीम की निगाहें तीसरी वर्ल्ड कप पर
भारतीय टीम की निगाहें तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने पर हैं, जबकि कीवी टीम खिताबी सूखा समाप्त करना चाहेगी। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद साल 2024 की ट्रॉफी जीती।
पहली खिताब की तलाश में न्यूजीलैंड
वहीं, न्यूजीलैंड की टीम साल 2021 के फाइनल तक पहुंची, जहां ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा था। अब न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। पिछली बार न्यूजीलैंड का फाइनल में दिल टूटा था। इस बार उनके कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि कई दिल तोड़ने फाइनल में उतरेंगे।
यह भी पढ़ें: LIVE IND vs NZ Final Live Score: कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, खिताबी मुकाबले में भारत पहले बल्लेबाजी करेगा
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
