
India vs New Zealand T20 WC 2026 Final Highlight Score Update: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। संजू सैमसन ने 89, अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन की शानदार पारियां खेलीं, जबकि शिवम दुबे ने अंत में 8 गेंद में 26 रन जोड़े। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने 4 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। भारत ने लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता।
Let the celebrations begin 🤩
— ICC (@ICC) March 8, 2026
India are #T20WorldCup 2026 champions 🏆 pic.twitter.com/zGgQtwODwH
भारत की इस जीत पर पूरे भारत देश से जश्न की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लोग जश्न में डूब चुके हैं। कुछ ऐसे ही वीडियो नीचे दिए गए हैं। आप भी देशभर में लोगों के जश्न को देखिए।
#WATCH | Uttar Pradesh: People gather in large numbers in Prayagraj to celebrate as India wins #ICCT20WorldCup2026 pic.twitter.com/YEnZ9G1Mjk
— ANI (@ANI) March 8, 2026
#WATCH | Celebrations erupt in Chandigarh as people eagerly await the Indian team to clinch the T20 World Cup. pic.twitter.com/flzLiCR8Qp
— ANI (@ANI) March 8, 2026
भारत अपनी सरजमीं पर टी20 विश्व कप जीतने वाली और तीसरी बार यह खिताब हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी ने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों के शानदार कौशल, मजबूत संकल्प और बेहतरीन टीमवर्क का नतीजा है। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने जबरदस्त जज्बा दिखाया और इस जीत ने हर भारतीय को गर्व और खुशी से भर दिया। उन्होंने अंत में लिखा, शाबास टीम इंडिया।
Champions!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026
Congratulations to the Indian team on winning the ICC Men’s T20 World Cup!
This remarkable triumph reflects exceptional skills, determination and teamwork. They have shown outstanding grit through the tournament.
This victory has filled every Indian heart with…
न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी के लिए टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 'प्लेयर ऑप द मैच' का अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने इस मुकाबले में चार कीवी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। बुमराह के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र, जिमी नीशम, कप्तान मिचेल सेंटनर और मैट हेनरी को अपना शिकार बनाया।
The man for the 𝗕𝗜𝗚 𝗢𝗖𝗖𝗔𝗦𝗜𝗢𝗡 🫡
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
The ever-dependable Jasprit Bumrah clinches the Player of the Match award in the #T20WorldCup #Final 👏🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/5LXBod8bl1#TeamIndia | #MenInBlue | #INDvNZ | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/KXGVTV1KNT
संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' गए हैं। बता दें कि टूर्नामेंट की शुरुआत में संजू सैमसन ने खराब शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर निकाल दिया गया था। फिर रिंकू सिंह अपने पिता के निधन के कारण उपलब्ध नहीं थे, जिसके कारण संजू को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन मुकाबले में 80 रन से उपर की पारी खेली। ये ही कारण रहा कि उन्हें ये खिताब दिया गया। फाइनल मैच में संजू ने 46 गेंदों में 89 रन की मैच जीताऊ पारी खेली।
Another special knock added to the collection 👏
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
Sanju Samson lit up the grand finale for #TeamIndia 🇮🇳
Updates ▶️ https://t.co/5LXBod8bl1#T20WorldCup | #Final | #MenInBlue | #INDvNZ | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/M3GTfJBxLT
A record-breaking third #T20WorldCup title for India as they defeat New Zealand in Ahmedabad 🏆 pic.twitter.com/bdEz6Zr8HD
— ICC (@ICC) March 8, 2026
न्यूजीलैंड की पारी 19 ओवर के समाप्त होने पर 159 रन बना सकी। इस हिसाब से टीम इंडिया ने ये मुकाबला 96 रन से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम इसके खिताब पर लगातार दूसरी बार कब्जा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है।
टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत से सिर्फ 1 विकेट दूर है। अहमदाबाद में फैंस का जोश अपने चरम स्तर पर पहुंच चुका है।
जसप्रीत बुमराह ने जिमी नीशम को क्लीन बोर्ड कर दिया है। इसके साथ ही भारत को उसकी 7वीं सफलता भी मिली। इसके बाद उन्होंने मैट हेनरी को भी क्लीन बोल्ड किया। अब ये मैच भारत की पकड़ में आ चुका है।
ये मुकाबला अब टीम इंडिया की पकड़ में आ चुका है। न्यूजीलैंड को अब 30 गेंद में 117 रन की जरूरत है, जो कि थोड़ा मुश्किल दिख रहा है।
टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या ने चौथी सफलता दिलाई है। उन्होंने मार्क चैपमैन को आउट किया। इसके बाद 8वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने टिम सीफर्ट को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 9 ओवर के अंदर अपने पांच बल्लेबाजों को खो दिया है। अब उसे जीत के लिए 71 गेंद में 184 रन की जरूरत है।
अक्षर पटेल ने पावरप्ले के अंदर टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने अपने दूसरे व टीम की तीसरे विकेट के रूप में ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया। न्यूजीलैंड का स्कोर 6 ओवर के बाद 52 पर 3 विकेट है।
33 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। रचिन रवींद्र के रूप में न्यूजीलैंड का दूसरा बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया।
सेमीफाइनल मुकाबले के हीरो फिन एलन के रूप में न्यूजीलैंड को पहला बड़ा झटका लग चुका है। अक्षर पटेल ने अपने पहले व पारी के तीसरे ओवर में कीवी बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया। एलन ने 7 गेंद में 9 रन बनाए। वहीं, टीम का स्कोर 3 ओवर के बाद 32/1 है।
T20 World Cup. WICKET! 2.4: Finn Allen 9(7) ct N Tilak Varma b Axar Patel, New Zealand 31/1 https://t.co/5LXBod7Dvt #TeamIndia #INDvNZ #T20WorldCup #Final
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कीवी टीम के लिए टीम सीफर्ट और फिन एलन सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, भारत के लिए अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर मैदान पर आए हैं। न्यूजीलैंड को इस मैच में जीत के लिए 256 रन बनाने होंगे।
20वें ओवर में शिवम दुबे ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस ओवर में तीन चौके और दो छक्के लगाकर कुल 24 रन बटोरे। यही कारण रहा कि भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
हार्दिक पांड्या 18 रन के स्कोर पर मैट हेनरी का शिकार बन चुके हैं। इसके साथ ही टीम इंडिया का 5वां विकेट भी पवेलियन लौट चुका है। वहीं, भारत का स्कोर 226 पहुंच चुका है।
ईशान किशन 54 रन की विस्फोटक पारी खेलकर जिमी नीशम का शिकार हो चुके हैं। इसकी ठीक अगली गेंद पर शून्य के स्कोर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आउट हुए। इसके साथ ही भारत को चौथा झटका लग चुका है। वहीं, स्कोर 16 ओवर बाद 204 है।
संजू सैमसन के रूप में भारत को दूसरा झटका लग चुका है, लेकिन वो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके हैं। संजू ने 46 गेंदों में 89 रन की पारी खेली। दूसरी तरफ 24 गेंदों में 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। संजू के बाद बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या मैदान पर आ चुके हैं। भारत ने 15.3 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए हैं।
ईशान किशन ने 23 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ संजू सैमसन 88 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 15 ओवर के बाद 203 है।
Half-century in the #Final ✅
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
3️⃣0️⃣0️⃣* runs in the tournament ✅
Ishan Kishan with a rapid 2️⃣3️⃣-ball FIFTY 👊#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNZ | @ishankishan51 pic.twitter.com/ht28sg7Hxd
संजू सैमसन इस वक्त 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके साथ ही वो भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इसके बाद 79 रन के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं।
संजू सैमसन ने लगातार इस मुकाबले में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तीसरी फिफ्टी लगा दी है। इस महामुकाबले में उन्होंने 33 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। दूसरी तरफ 12 गेंदों में 27 रन बनाकर ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 11.1 ओवर में 143 रन बना लिए हैं।
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में बेहतरीन व विस्फोटक शुरुआत दी है। अभी भारतीय पारी का 10 ओवर खत्म हुआ है और स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 127 रन पहुंच चुका है। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी। वो 52 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, संजू सैमसन 49 व ईशान किशन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लग चुका है। उन्हें रचिन रवींद्र ने अपना शिकार बनाया। अभिषेक ने इस मुकाबले में 21 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ईशान किशन आए हैं। दूसरी तरफ संजू 38 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। टीम इंडिया ने 7.4 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं।
फाइनल मुकाबले में भारत ने बेहतरीन अंदाज में शुरुआत की है। 6 ओवर के बाद टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए 92 रन बना लिए हैं। वहीं, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ संजू सैमसन 17 गेंदों में 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Playing with fire and finesse 🔥
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
1⃣8⃣-ball FIFTY for Abhishek Sharma in the #Final 🫡#TeamIndia flying at 92/0 after 6 overs.
Updates ▶️ https://t.co/5LXBod8bl1#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNZ | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/NnkrenmxoS
अहमदाबाद में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। संजू ने स्ट्राइक ली है और न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर मैट हेनरी लेकर आए हैं।
टॉस के बाद भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी की ट्रॉफी के साथ मैदान पर आए। इस दौरान आईसीसी चीफ जय शाह भी उनके साथ मौजूद रहे। जिसके बाद भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों का राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुकी हैं।
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
Presenting #TeamIndia's Playing XI for the #Final 🙌
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
Updates ▶️ https://t.co/5LXBod8bl1#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNZ pic.twitter.com/FkOPQTAn5p
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीत लिया है। कीवी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की कोशिश भारत को कम से कम स्कोर पर रोकने पर होगी।
🚨 Toss Update 🚨#TeamIndia have been asked to bat first in the #Final
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
Updates ▶️ https://t.co/5LXBod8bl1#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNZ pic.twitter.com/eq6p5hb085
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी का शानदार माहौल देखने को मिल रहा है। दो बार के ग्रैमी अवॉर्ड विजेता और दुनिया के मशहूर पॉप स्टार रिकी मार्टि स्टेज पर अपने हिट गानों से समां बांध रहे हैं। स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस म्यूजिक पर झूमते नजर आ रहे हैं और पूरे मैदान में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
Ricky Martin performance at the Narendra Modi Stadium. pic.twitter.com/faAPX2zZIW
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 8, 2026
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्लोजिंग सरेमनी की शुरूआत हो चुकी है। इस वक्त पंजाबी सिंगर सुखवीर अपनी गानों से प्रस्तुती दे रहे हैं। पूरे स्टेडियम में फैंस का जोश हाई है।
इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। वह तीन बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं और उनके बल्ले से अब तक सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। ऐसे में फाइनल मुकाबले से पहले टीम मैनेजमेंट उनके बारे में कोई सख्त फैसला ले सकता है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आमतौर पर मार्च में यहां बारिश की संभावना काफी कम रहती है। 8 मार्च को भी बारिश की संभावना लगभग न के बराबर, करीब एक फीसदी बताई जा रही है। हालांकि मैच के दौरान हल्की ओस पड़ने की संभावना जरूर है, लेकिन मौसम को देखते हुए फैंस को पूरा मुकाबला बिना किसी रुकावट के देखने को मिल सकता है।
A stage where dreams are chased and stories are written will add another chapter tonight 🤩
— ICC (@ICC) March 8, 2026
Watch India and New Zealand in action for the #T20WorldCup 🏆, broadcast details 👉 https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/wKgwhHLs3j
भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम को अब तक सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम दो मुकाबले हार चुकी है। अब नजरें इस बात पर हैं कि फाइनल में कौन सी टीम बाजी मारती है। दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मुकाबला काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है। अगर मैच पूरे 40 ओवर तक जाता है तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी।
India and New Zealand are here for the big showdown📍
— ICC (@ICC) March 8, 2026
Watch the two teams compete for the #T20WorldCup 🏆, broadcast details 👉 https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/0tTgIEHBig
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले के साथ ही टूर्नामेंट की प्राइज मनी भी चर्चा में है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2026 एडिशन के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर (120 करोड़ रुपये से ज्यादा) के प्राइज पूल का ऐलान किया है। आईसीसी के अनुसार इस बार की प्राइज मनी 2024 के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर (करीब 27.48 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। वहीं फाइनल में हारने वाली रनर-अप टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 14.65 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिलेगी।
आईसीसी चेयरमैन जय शाह भारत बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला देखने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच चुके हैं।
#WATCH | Gujarat: ICC Chairman Jay Shah arrives at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad to watch the India vs New Zealand #ICCT20WorldCup final match. pic.twitter.com/VSbRAS9vOs
— ANI (@ANI) March 8, 2026
मैच से पहले शाम 5:30 बजे से भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। क्रिकेट फैंस इस ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर लाइव देख सकेंगे।
अहमदाबाद में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के पास एक बार फिर इतिहास रचने का मौका है। अगर टीम इंडिया यह मुकाबला जीतती है तो वह तीन टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। हालांकि यह चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि बड़े आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड मजबूत रहा है। कीवी टीम ने अब तक जीती अपनी आईसीसी ट्रॉफियों में से दो भारत को हराकर हासिल की हैं, जिससे फाइनल में उनका आत्मविश्वास भी साफ नजर आता है।
A journey of grit and character 💪
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
🎬 Here's a look at #TeamIndia’s Road to the #Final in the #T20WorldCup 🙌#MenInBlue pic.twitter.com/ZmenwYFeb3
दो बार के ग्रैमी अवॉर्ड विजेता और दुनिया के मशहूर पॉप स्टार रिकी मार्टिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। उनके साथ मशहूर सिंगर फाल्गुनी पाठक और सुखबीर सिंह भी इस समारोह में अपनी प्रस्तुति से माहौल को शानदार बना देंगे।
भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी पत्नी रीतिका सजदेह के संग अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंच चुके हैं। आज के मुकाबले में अन्य स्टार्स भी इस मैच को देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। कुल मिलाकर इस मुकाबले में क्रिकेट व फिल्मी जगत के स्टार्स की एंट्री से चार-चांद लगने वाले हैं।
#WATCH | Gujarat: Former Captain of the Indian Cricket Team, Rohit Sharma and his wife Ritika Sajdeh arrive in Ahmedabad to watch the India vs New Zealand #ICCT20WorldCup final at Narendra Modi Stadium this evening. pic.twitter.com/iXVibFowWH
— ANI (@ANI) March 8, 2026
भारतीय टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम की बस को स्टेडियम पहुंचते हुए देखा गया। इसके अलावा फैंस भी पहले ही स्टेडियम में पहुंच चुके हैं। कई लोगों का अभी आना बाकी है।
#WATCH | Gujarat: Team India arrives at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, where they will face New Zealand in the #ICCT20WorldCupfinal this evening. pic.twitter.com/5mTFPZyxDV
— ANI (@ANI) March 8, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला आज 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल देखने के लिए टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। यहां के एयरपोर्ट से उनकी वीडियो सामने आई है।
#WATCH | Gujarat | Former Captain of the Indian Cricket Team Mahendra Singh Dhoni arrives at Ahmedabad
— ANI (@ANI) March 8, 2026
ICC Men's T20 World Cup 2026 final between India and New Zealand, to be played today at the Narendra Modi Stadium. pic.twitter.com/5Q6gNuIcsQ
अगर भारत आज न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लेता है तो टीम इंडिया तीन बड़े इतिहास रच देगी। भारत अपने घर में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन जाएगा। साथ ही टीम इंडिया लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बनेगी। इसके अलावा भारत के नाम टी20 वर्ल्ड कप की तीसरी ट्रॉफी दर्ज हो जाएगी, जबकि अब तक कोई भी टीम दो से ज्यादा बार यह खिताब नहीं जीत सकी है।
From one #TeamIndia that clinched a World Cup at home 🙌
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 8, 2026
To the other going for 𝗪𝗼𝗿𝗹𝗱 𝗖𝘂𝗽 𝗴𝗹𝗼𝗿𝘆 at home tonight 🏆
🎥 From the #WomenInBlue to the #MenInBlue 💙 🇮🇳#T20WorldCup | #Final pic.twitter.com/MRq4Kl92gF
हालांकि टी20 इंटरनेशनल में भारत का रिकॉर्ड बेहतर है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आती है। इस टूर्नामेंट में अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं और तीनों ही मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। साल 2007, 2016 और 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम ने भारत को हराया था। यही वजह है कि इस बार भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर इस खराब रिकॉर्ड को बदलने की कोशिश करेगी। अगर टीम इंडिया इस मैच को जीतने में सफल रहती है तो वह टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत दर्ज करेगी।
अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां भारतीय टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से भारत ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 11 मैच जीतने में सफल रही है। इन मुकाबलों में से दो मैच ऐसे भी रहे हैं जिनमें भारत ने सुपर ओवर के जरिए जीत दर्ज की थी। इसके अलावा एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। अगर भारत की धरती पर खेले गए मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतर है। भारत में दोनों टीमों के बीच खेले गए 16 मुकाबलों में से 11 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है।
लाल और काली मिट्टी की पिच
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सेंटर पिच पर खेला जाएगा। यह पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी है। वानखेड़े स्टेडियम की तरह यहां भी अच्छा बाउंस और सीम मिलने की उम्मीद है। ऐसे में दर्शकों को एक और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारतीय बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं और बड़े लक्ष्य का पीछा करने में सक्षम दिख रहे हैं। इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद हो सकता है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी में काफी हद तक अपने टॉप ऑर्डर पर निर्भर नजर आती है।
नए विकेट पर होगा मैच
पिच की बात करें तो यह काफी ताजा है। पूरे टूर्नामेंट में इस विकेट पर अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है। 9 फरवरी को यहां कनाडा और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने थीं। उस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए थे, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए कनाडा की टीम 156 रन तक ही पहुंच सकी थी। मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पिच को लेकर कहा, "मैंने अभी तक विकेट नहीं देखा है। यह फिलहाल कवर से ढकी हुई है, लेकिन अंदाजा है कि पिच काफी सपाट होगी और यहां खूब रन बन सकते हैं।"
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।