T20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए जंग लड़ेगा न्यूजीलैंड, टॉस जीतकर चुनी बैटिंग; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जबकि इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
England vs New Zealand, Super 8, Match No.9: टी20 वर्ल्ड कप 206 के सुपर-8 का 9वां मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जबकि न्यूजीलैंड इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी।
टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यदि आप वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं तो हर गेम को जीतना जरूरी है। पिछली रात इस विकेट पर रन बनाना अच्छा रहा। हमें पता है कि पिच कैसे खेल रही है, और पिछले मैच में स्पिन की ताकत हमारे सोच से ज्यादा थी। अगर पिच फ्लैट रहती है, तो उसी के अनुसार एडजस्ट करना होगा। डाइमेंशन का उपयोग अपने पक्ष में करना होगा। हमारी टीम वही है, पूरी तरह तैयार।
टॉस गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान ने क्या कहा?
टॉस गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक विकल्प होता। पिछली रात का गेम देखा और यहां स्पिन का प्रभाव काफी रहा। हमारी योजना है कि उन्हें हराकर बाहर करने की कोशिश करें, यह बहुत अच्छा होगा। पूरे प्रतियोगिता में हमने शानदार फील्डिंग की है। पिछले गेम में कुछ मिस-एग्ज़िक्यूशन हुआ था, लेकिन हमने उससे सीखा है। मैं नंबर तीन पर रहूँगा। जेमी ओवरटन बाहर हैं, जबकि रेहान अहमद टीम में शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
इंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच बनेगा भारतीय? सामने आए 3 सबसे बड़े दावेदार, जानें ECB किस पर लगाएगा दांव
हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 टी20 मैच खेले गए हैं। इंग्लैंड ने 17 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। 3 मैच बेनतीजा रहे हैं। न्यूजीलैंड के पास यह रिकॉर्ड सुधारने का मौका होगा। न्यूजीलैंड की नजरें हार का अंतर कम करने पर होगा।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup, Super-8: सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड से होगा टक्कर
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
न्यूज़ीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन
