T20 World Cup का फाइनल गंवाते ही न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनी
Teams losing multiple T20 WC finals: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड अब तक दो बार फाइनल हार चुकी हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
न्यूजीलैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम भी बन गई है। न्यूजीलैंड ने इस हार के साथ एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
न्यूजीलैंड 96 रनों से मुकाबला गंवाने के बाद उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिसने एक नहीं, बल्कि दो बार खिताब जीतने का मौका गंवाया है। आइए, जानते हैं न्यूजीलैंड के अलावा इस लिस्ट में और कौन-कौन सी टीम शामिल है। इस लिस्ट में पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम है। जिसने एक से ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का मौका गंवाया है।
एक से ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप हारने वाली टीम
- 2 – पाकिस्तान (2007, 2022)
- 2 – श्रीलंका (2009, 2012)
- 2 – न्यूज़ीलैंड (2021, 2026)
पाकिस्तान ने 2007 और 2022 में गंवाया खिताब
इस टीम ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2007 का फाइनल महज 5 रन के अंतर से गंवाया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 157 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 19.3 ओवरों में महज 152 रन सिमट गई। इसके बाद पाकिस्तान ने साल 2022 में इंग्लैंड के विरुद्ध फाइनल मैच 5 विकेट के अंतर से गंवाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 8 विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट को फिर होना पड़ा शर्मसार, T20 WC 2026 के दौरान मोहम्मद नवाज की काली करतूत आई सामने
Bangladesh को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद भी लगा झटका, ICC ने पूरी टीम पर लगाया जुर्माना
BAN vs NZ: नाहिद की घातक गेंदबाजी, शांतो-तंजीम की फिफ्टी; बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
BAN vs NZ: नाहिद राणा के पंजे से न्यूजीलैंड ढेर, बांग्लादेश को मिला 199 रनों का टारगेट
श्रीलंका ने 2009 और 2012 में गंवाया खिताब
इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2009 के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 138 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 18.4 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रीलंकाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 के खिताबी मुकाबले में एक बार फिर जगह बनाई। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 137/6 का स्कोर बनाया, लेकिन इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 18.4 ओवरों में महज 101 रन पर सिमट गई।
यह भी पढ़ें: ‘भारत की नीति ने दिलाया खिताब…’, T20 World Cup जीतने वाली टीम इंडिया के मुरीद हुए शोएब अख्तर
न्यूजीलैंड ने 2021 और 2026 में गंवाया खिताब
कीवी टीम ने पहली बार साल 2021 के फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। साल 2026 में न्यूजीलैंड ने एक बार फिर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, जहां उसे भारत के हाथों 96 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।
