WPL में नैट साइवर-ब्रंट का नया कीर्तिमान, ऐसा कारनामा करने वाली संयुक्त रूप से बनीं ‘नंबर-1’
Nat Sciver-Brunt: नैट साइवर-ब्रंट ने WPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया। वो इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक अर्धशतकों के मामले में शीर्ष पायदान पर पहुंच गई हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
नैट साइवर-ब्रंट (फोटो-सोशल मीडिया)
Nat Sciver-Brunt 10th WPL fifty: महिला प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस की दिग्गज खिलाड़ी नैट साइवर-ब्रंट ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया। वो इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक अर्धशतकों के मामले में शीर्ष पायदान पर पहुंच गई हैं। अपने 10वें अर्धशतक के साथ साइवर-ब्रंट ने हरमनप्रीत कौर और मेग लैनिंग की बराबरी कर ली है।
गुरुवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में मुंबई यूपी वॉरियर्स के खिलाफ साइवर-ब्रंट ने 43 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 65 रन बनाए। इसके साथ ही साइवर-ब्रंट ने अपने टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की बराबरी कर ली है। इस सीजन में अब तक साइवर-ब्रंट ने तीन मैच खेलते हुए दो अर्धशतकीय पारी खेली है। ब्रंट ने 4, 70 और 65 रन की पारी खेली है।
तीन बैटर पहले नंबर पर
अब पहले नंबर पर तीन बैटर मौजूद है। 10 अर्धशतक के साथ साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर और मेग लैनिंग संयुक्त रूप पहले नंबर पर मौजूद है। वहीं एलिस पेरी इस लिस्ट में 8 अर्धशतकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं, जबकि एश्ले गार्डनर और शेफाली वर्मा 6-6 अर्धशतकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चोट कंधे में और बदलाव सिर के नाम पर…कन्कशन सब्स्टीट्यूट के फैसले पर मचा बवाल, MI ने नियमों का उठाया फायदा?
संजू के मैजिक पर शशि थरूर हुए गदगद! लिखी ऐसी कविता कि इंटरनेट पर मच गया तहलका, वायरल हो रहा पोस्ट
तिलक वर्मा से भिड़े जेमी ओवर्टन, लाइव मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच बवाल! देखें VIDEO
जहां कोई नहीं जाता, वहां पहुंचे सचिन तेंदुलकर….आदिवासी बच्चों के साथ नक्सल मुक्त गांव में मनाया बर्थडे
WPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाली बैटर
| खिलाड़ी का नाम | 50+ स्कोर की संख्या |
|---|---|
| मेग लैनिंग | 10 |
| हरमनप्रीत कौर | 10 |
| नैट साइवर-ब्रंट | 10 |
| एलिस पेरी | 8 |
| ऐश्ले गार्डनर | 6 |
| शेफाली वर्मा | 6 |
मुंबई को यूपी वारियर्स से मिली हार
मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। इस टीम के लिए नैट साइवर ब्रंट ने 43 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 65 रन की पारी खेली, जबकि निकोला कैरी ने नाबाद 32 रन बनाए। विपक्षी खेमे से शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन और आशा शोभना ने 1-1 विकेट निकाला।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, ऑलराउंडर खिलाड़ी इस सीरीज से हुआ बाहर
इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स ने 18.1 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। इस टीम से हरलीन देओल ने 39 गेंदों में 12 चौकों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। कप्तान मैग लेनिंग ने 25 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। फोएबे लिचफील्ड ने 25 रन जुटाए। इनके अलावा, क्लो ट्रायोन ने 27 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 11 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। मुंबई की तरफ से साइवर-ब्रंट ने 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, अमेलिया केर ने 1 विकेट निकाला।
RCB प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर
प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों मैच जीतकर टॉप पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 4 में से 2 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। यूपी वॉरियर्स 4 में से पहला मैच जीतकर सबसे अंतिम स्थान पर मौजूद है।
