- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Nat Sciver Brunt Becomes New Captain Of England Womens Team In All Three Formats Of Cricket
England Women Team: नया कप्तान, नई रणनीति! इंग्लैंड को मिला तीनों फॉर्मेट के लिए नया कप्तान, अब मचेगा धमाल
Nat Sciver-Brunt: नेट साइवर-ब्रंट 32 साल की हैं और उन्होंने 2013 में इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह अब इंग्लैड महिला टीम की कमाल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में संभालने वाली हैं।
- Written By: मृणाल पाठक

नैट साइवर-ब्रंट (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम को नई कप्तान मिल गई है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट को टीम का नया कप्तान बनाया है, जो तीनों फॉर्मेट में टीम की कमान संभालने वाली हैं। नैट साइवर-ब्रंट ने हीथर नाइट की जगह ली है, जिन्होंने करीब 9 साल तक कप्तानी करने के बाद 2025 महिला एशेज सीरीज के बाद पद छोड़ दिया था।
नैट साइवर-ब्रंट ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर गर्व है और कोच चार्लोट एडवर्ड्स द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है। नैट ने बताया कि उन्होंने हमेशा चार्लोट को अपना आदर्श माना है। जब से उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेलना शुरू किया है, तब से वह टीम की हर तरह से मदद करना चाहती थीं। अब कप्तान के तौर पर वह टीम को सफलता की राह पर ले जाने की पूरी कोशिश करेंगी।
NSB at the helm 🤝 https://t.co/xW1x5bk4dJ — England Cricket (@englandcricket) April 29, 2025
नेट साइवर-ब्रंट 32 साल की हैं और उन्होंने 2013 में इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से वह लगातार टीम का हिस्सा रही हैं और आज उन्हें दुनिया की सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। वह ICC ODI बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। पिछले 3 सालों से वह इंग्लैंड की महिला टीम की उप-कप्तान के तौर पर भी खेल रही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल तो दिल्ली पुलिस ने ली चुटकी, ‘U-Turn’ वाला तंज भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
‘हमने अपना होमवर्क…’, नामीबिया पर जीत के बाद यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल का बड़ा दावा
T20 World Cup 2026 में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से हराया, सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा
मांजरेकर को भारी पड़ा दोस्ती का पाठ, भारत-पाक मैच से पहले No Handshake पर जताई आपत्ती, फैंस ने दिया जवाब
नेट साइवर-ब्रंट ने साल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पहली बार इंग्लैंड की कप्तानी की थी। इसके अलावा वह कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी उप-कप्तान थीं। साइवर-ब्रंट ने 2017 में इंग्लैंड को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तीनों फॉर्मेट में अब तक नेट साइवर-ब्रंट ने इंग्लैंड के लिए 259 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने 7483 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 46.47 और वनडे में 45.91 है। बल्लेबाजी के अलावा वह एक बेहतरीन गेंदबाज भी हैं और उन्होंने 181 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं। इसके अलावा वह डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेलती हैं।
Nat sciver brunt becomes new captain of england womens team in all three formats of cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ChatGPT का काम तमाम! Google Gemini ले आया अपना नया AI टूल, अब स्केच से सीधे बनेगा 3D प्रिंट मॉडल
Feb 16, 2026 | 08:56 AMRice Water for Hair: बस इस तरह इस्तेमाल करें चावल का पानी, 7 दिनों में रुक जाएगा हेयर फॉल!
Feb 16, 2026 | 08:51 AM2012 में टीपू सुल्तान देशभक्त थे, अब धर्मांध कैसे? कांग्रेस का भाजपा पर तीखा पलटवार; बढ़ी सियासी हलचल
Feb 16, 2026 | 08:50 AMदहिसर में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, एकनाथ शिंदे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Feb 16, 2026 | 08:47 AMसपकाल बयान पर बवाल: टीपू-शिवाजी तुलना पर भड़की राजनीति, संभाजीनगर में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Feb 16, 2026 | 08:34 AMआज का मौसम 16 फरवरी: 7 राज्यों में बारिश और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?
Feb 16, 2026 | 08:31 AMधाराशिव में कांग्रेस-शिवसेना कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, छह घायल
Feb 16, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














