नैट साइवर-ब्रंट ने रचा इतिहास, महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी

Nat Sciver-Brunt Creates History: इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने इतिहास रच दिया। वो महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दुनिया की पहली बैटर बन गई है।
नैट साइवर-ब्रंट ने रचा इतिहास, महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी
नैट साइवर-ब्रंट (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nat Sciver-Brunt Creates History: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर नैट साइवर ब्रंट ने इतिहास रच दिया। इस शतक के साथ नैट साइवर-ब्रंट महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया की पहली बैटर बन गई है।

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 2025 विश्व कप के सह-मेजबान श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने 117 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड की जेनेट ब्रिटिन, वर्तमान में इंग्लैंड कोच चार्लोट एडवर्ड्स और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

महिला विश्व कप में सर्वाधिक शतक

  • 5 - नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड-महिला)*
  • 4 - जेनेट ब्रिटिन (इंग्लैंड-महिला)
  • 4 - चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड-महिला)
  • 4 - सूज़ी बेट्स (न्यूज़ीलैंड-महिला)

इस शतक के साथ नैट साइवर-ब्रंट ने इंग्लैंड महिला टीम के लिए अपना 10वां शतक लगाया। वो इंग्लैंड महिला टीम के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दूसरी बैटर बन गई है। नैट साइवर-ब्रंट ने 110 पारी में 10 शतक लगाने में कामयाब रही है। वहीं इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक का रिकॉर्ड का टैमी ब्यूमोंट के नाम है। ब्यूमों ने 125 पारी में 12 शतक लगा चुकी है।

इंग्लैंड-डब्ल्यू के लिए वनडे में सर्वाधिक शतक

  • 12 - टैमी ब्यूमोंट (125 पारी)
  • 10 - नैट साइवर-ब्रंट (110 पारी)*
  • 9 - चार्लोट एडवर्ड्स (180 पारी)
  • 8 - क्लेयर टेलर (120 पारी)

श्रीलंका के खिलाफ नैट साइवर-ब्रंट का शतकीय पारी

नैट साइवर ब्रंट ने श्रीलंका के खिलाफ 117 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्के के साथ 117 रनों की पारी खेली। हालांकि, साइवर-ब्रंट का कैच मात्र तीन रनों पर ही छूट गया। उसके बाद नैट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना शतक पूरा किया। श्रीलंका को नैट का कैच छोड़ने का खामियाजा भुगतना पड़ा। नैट साइवर-ब्रंट की शतकीय पारी के बदौलत ही इंग्लैंड की टीम 250 का आंकड़ा पार करने में सफल रही।

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की महिला टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका महिला टीम 164 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड की यह लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने पाइंट्स टेबल की टॉप पर पहुंच गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com