Mumbai Indians को विजेता बनाने वाली को England Team का बनाया गया मुख्य कोच, जॉन लुईस की हुई छुट्टी

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार (1 अप्रैल) को पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स को इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह जॉन लुईस की जगह लेंगी।
Mumbai Indians को विजेता बनाने वाली को England Team का बनाया गया मुख्य कोच
चार्लोट एडवर्ड्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार (1 अप्रैल) को पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स को इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। 45 वर्षीय एडवर्ड्स अब तक की सबसे महान महिला क्रिकेटरों में से एक हैं। वह जॉन लुईस की जगह लेंगी।

एक्स पर साझा की गई एक विज्ञप्ति में ईसीबी ने कहा कि एडवर्ड्स इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हैं, जिन्होंने 20 साल के करियर के दौरान इंग्लैंड के लिए 300 से अधिक मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों में विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच एशेज सीरीज जीतीं हैं। वह 10 साल तक इंग्लैंड की कप्तान भी रही हैं।

2017 में क्रिकेट से लिया था संन्यास

2017 में खेल से संन्यास लेने के बाद से एडवर्ड्स ने इंग्लिश घरेलू क्रिकेट और विभिन्न टी20 लीग में कोचिंग की है। उन्होंने सदर्न वाइपर्स, द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव, महिला बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स और महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के साथ सफलता पाई है। इस दौरान उन्होंने कई टीमों को खिताब जितवाया है। एडवर्ड्स ने 20 साल के इंटरनेशनल करियर में इंग्लैंड महिला टीम के लिए 23 टेस्ट, 191 वनडे और 95 टी20 मैच खेले हैं। एडवर्ड्स ने महिला प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस को महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीतने में मदद की।

इंग्लैंड टीम का कोच बनकर खुश हैं चार्लोट एडवर्ड्स

45 वर्षीय एडवर्ड्स ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी एक बयान में कहा कि मैं एक बार फिर इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के नेतृत्व का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मैं इस टीम को सफलता की ओर ले जाने का इंतजार नहीं कर सकती।  टी20 विश्व कप और एशेज सीरीज में खराब नतीजों के बाद 21 मार्च को जॉन लुईस ने महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था और तब से इंग्लैंड नए कोच की तलाश में था। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चार्लोट एडवर्ड्स इस पद के लिए सबसे बेहतरीन उम्मीदवार

ईसीबी की डिप्टी सीईओ और इंग्लैंड महिला क्रिकेट की प्रबंध निदेशक क्लेयर कॉनर ने कहा कि जब हमने इस पद के लिए मानदंड तैयार किए, तो यह बहुत जल्दी स्पष्ट हो गया कि चार्लोट बेहतरीन उम्मीदवार हैं। उनके पास इस टीम को सफलता की ओर ले जाने के लिए अनुभव, जुनून और विशेषज्ञता है। इंग्लैंड की सबसे महान खिलाड़ियों के रूप से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोच के रूप में कई उपलब्धियां हासिल की है। वहीं उनका प्रमाण हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com