- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mushfiqur Rahim Created History His 100th Test Becoming Second Batsman After Ponting To Do So Ban Vs Ire
मुशफिकुर रहीम ने 100वें टेस्ट में रच दिया इतिहास, पोंटिंग के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
- Written By: संजय बिष्ट
Mushfiqur Rahim: मुशफिकुर रहीम रिकी पोंटिंग के खास क्लब में शामिल हुए। वह टेस्ट इतिहास में दूसरे खिलाड़ी बने, जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ रन बनाए।

मुशफिकुर रहीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Bangladesh vs Ireland: बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने अपने करियर के 100वें टेस्ट को यादगार बनाते हुए कई उपलब्धियों पर कब्जा कर लिया। ढाका में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और इतिहास के खास क्लब में शामिल हो गए।
दोनों पारियों में 50+ स्कोर करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने
मुशफिकुर रहीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया। उन्होंने पहली पारी में शानदार 106 रन और दूसरी पारी में नाबाद 53 रन ठोके। उनके इस संयमित और प्रभावी प्रदर्शन ने बांग्लादेश को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले 11वें खिलाड़ी
अपनी पहली पारी के शतक के साथ रहीम दुनिया के 11वें बल्लेबाज बन गए जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट में शतक जमाया। रिकी पोंटिंग ने अपने 100वें टेस्ट में ऐतिहासिक 120 और 143* रन बनाए थे और दोनों पारियों में शतक लगाने का दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम किया था। मुशफिकुर रहीम भले ही दोनों पारियों में शतक नहीं लगा सके, लेकिन उनकी दो ठोस पारियों ने उन्हें दिग्गजों की सूची में खड़ा किया। मुशफिकुर ने मैच में कुल 159 रन बनाए और इस तरह अपने 100वें टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। उनसे आगे केवल रिकी पोंटिंग और जो रूट हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
FIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
- रिकी पोंटिंग – 263 रन
- जो रूट – 258 रन
बांग्लादेश ने हासिल की 217 रनों की शानदार जीत
मुशफिकुर रहीम के शतक और संतुलित बल्लेबाजी के चलते बांग्लादेश ने पहली पारी में 476 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लिटन दास ने इसमें 128 रनों का अहम योगदान दिया। आयरलैंड की टीम पहली पारी में 265 रन पर सिमट गई। हालांकि एंडी मैकब्राइन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 109 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए, लेकिन वह बांग्लादेश को बड़ा स्कोर बनाने से नहीं रोक सके।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को दिखाना होगा दम! जानें सिलेक्शन से जुड़ी कुछ अहम बातें
आखिरी दिन आयरलैंड ने की कोशिश, लेकिन जीत दूर रही
509 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने कुछ पलों पर जुझारूपन दिखाया। हैरी टेक्टर (50) और कर्टिस कैंपर (71*) ने संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम दूसरी पारी में 291 रन पर ढह गई। बांग्लादेश ने यह टेस्ट 217 रनों से जीता और सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप किया।
Mushfiqur rahim created history his 100th test becoming second batsman after ponting to do so ban vs ire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMRaw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













