WPL 2026 Retention List: सभी टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, जानें किसने किस खिलाड़ी को किया रिटेनट
WPL 2026 Retention List: WPL 2026 के लिए सभी पांच फ्रेंचाइजियों ने 6 नवंबर को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की। इस बार सबसे बड़ा झटका तब लगा जब वर्ल्ड कप 2025 की हीरो दीप्ति शर्मा को रिलीज कर दिया गया।
- Written By: संजय बिष्ट
(फोटो सोर्स- WPLT/20)
WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी पांचों फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। इस बार कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं। कई दिग्गज खिलाड़ियों को टीमों ने रिलीज कर सबको हैरान कर दिया, जिनमें भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट, ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी कप्तान मेग लैनिंग और विकेटकीपर एलिसा हीली शामिल हैं। वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स पर टीमों ने भरोसा जताते हुए उन्हें बरकरार रखा है।
गुजरात जायंट्स ने वोल्वार्ड्ट को किया रिलीज
गुजरात जायंट्स ने साउथ अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट को रिटेन नहीं किया है। नियमों के तहत केवल दो विदेशी खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जा सकता है, जिसके चलते टीम ने ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर को अपने साथ बनाए रखा है।
यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा और एलिसा हीली को किया रिलीज
यूपी वॉरियर्स ने बड़े बदलाव का संकेत दिया है। टीम ने सिर्फ अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता श्वेता सहरावत को रिटेन किया है, जबकि कप्तान दीप्ति शर्मा, एलिसा हीली, सोफी एक्लेस्टोन और क्रांति गौड़ को रिलीज कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
रायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
KKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
अक्षर पटेल ने जानकर छोड़ डाला कैच? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ फिक्सिंग के लग रहे आरोप- VIDEO
विराट कैमरे के लिए ऐसा करते हैं…, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कोहली के ‘एग्रेशन’ पर दिया हैरान करने वाला बयान
मुंबई इंडियंस ने बरकरार रखा मजबूत कोर
दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें नैट साइवर-ब्रंट (₹3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (₹2.5 करोड़), हेली मैथ्यूज (₹1.75 करोड़), अमनजोत कौर (₹1 करोड़) और जी. कमलिनी (₹50 लाख) शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि नैट साइवर-ब्रंट को कप्तान हरमनप्रीत से अधिक कीमत पर रिटेन किया गया है। वहीं, एमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर और यास्तिका भाटिया को रिलीज किया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने मेग लैनिंग को किया रिलीज
तीन लगातार फाइनल खेलने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कप्तान मेग लैनिंग को रिलीज कर दिया है। टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेल सुदरलैंड, मरिजान कैप और निकी प्रसाद को रिटेन किया है।
RCB ने मंधाना और ऋचा पर जताया भरोसा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। स्मृति मंधाना (₹3.5 करोड़), ऋचा घोष (₹2.75 करोड़), एलिस पेरी (₹2 करोड़) और श्रेयंका पाटिल (₹60 लाख)। टीम ने सोफी मोलिन्यूक्स, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा और डैनी वायट-हॉज जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस ने घोषित की रिटेंशन लिस्ट, हरमनप्रीत कौर समेत 5 खिलाड़ियों को किया रिटेन
रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
मुंबई इंडियंस: नेट साइवर-ब्रंट (INR 3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (INR 2.5 करोड़), हेली मैथ्यूज (INR 1.75 करोड़), अमनजोत कौर (INR 1 करोड़), जी कमलिनी (INR 50 लाख)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (INR 3.5 करोड़), ऋचा घोष (INR 2.75 करोड़), एलिस पेरी (INR 2 करोड़), श्रेयंका पाटिल (INR 60 लाख)
गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (INR 3.5 करोड़), बेथ मूनी (INR 2.5 करोड़)
UP वॉरियर्स: श्वेता सहरावत (INR 50 लाख)
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (INR 2.2 करोड़), शैफाली वर्मा (INR 2.2 करोड़), एनाबेल सुदरलैंड (INR 2.2 करोड़), मरिजान कैप (INR 2.2 करोड़), निकी प्रसाद (INR 50 लाख)
