मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, IPL में एक ही टीम के खिलाफ ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने KKR को हराकर IPL इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया। एक ही टीम के खिलाफ 25 जीत हासिल करने वाली पहली टीम बनी, साथ ही अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज भी दर्ज किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मुंबई इंडियंस (फोटो-सोशल मीडिया)
Mumbai Indians Create History: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हो चुका है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन का आगाज जीत के साथ किया। मुंबई इंडियंस ने रविवार रात वानखेड़े स्टेडियम में अपने अभियान की शुरुआत करते हुए एक रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो आईपीएल के इतिहास में किसी एक ही विरोधी टीम के खिलाफ 25 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
रविवार को खेले गए मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले के बाद दोनों टीमों का सामना 36 बार हुआ। इस मुकाबले को जीतकर मुंबई इंडियंस ने अपना रिकॉर्ड और बेहतर किया। मुंबई की टीम ने अबतक कोलकाता के सामने 25 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है। जबकि कोलकाता की टीम 11 मुकाबले ही जीत सकी है।
IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम
- 25 – MI बनाम KKR (36 मैच)*
- 21 – CSK बनाम RCB (35 मैच)
- 21 – KKR बनाम PBKS (35 मैच)
- 21 – MI बनाम CSK (39 मैच)
- 21 – MI बनाम DC (37 मैच)
मुंबई इंडियंस ने एक ही मैदान पर किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा जीत के अपने रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया है। वानखेड़े स्टेडियम में यह 13 में से 11वां मौका रहा, जब मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस सूची में दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद संयुक्त रूप से हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स को 9-9 बार हराया है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, अगले साल LSG में जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? संजीव गोयनका के दिल में…
एक झटके बदल गई Mohammad Amir की किस्मत, जानिए कैसे अब इस PAK स्टार का IPL में खेलने का सपना हो सकता है पूरा?
मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा रन चेज
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज किया। 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 19.1 ओवर में 224/4 बनाकर छह विकेट से शानदार जीत हासिल की। यह मुंबई का अब तक का सबसे बड़ा सफल चेज है, जबकि आईपीएल इतिहास में यह छठा सबसे बड़ा सफल रन चेज भी है। सबसे बड़े चेज का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है, जिन्होंने 2024 में केकेआर के खिलाफ 262 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
यह भी पढ़ें: IPL में KKR के खिलाफ जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, तोड़ा 5 साल पुराना रिकॉर्ड
इसके साथ ही, यह छठी बार रहा जब मुंबई इंडियंस ने 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया। आईपीएल में यह किसी भी टीम द्वारा दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है, जबकि पंजाब किंग्स 8 सफल चेज के साथ इस सूची में शीर्ष पर है।
मुंबई ने जीता मुकाबला
रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए जीत दिला दी।
